https://adstxtmanager.com

UP Scholarship 2026 फॉर्म कैसे भरें? मोबाइल से आसान तरीका (Step-by-Step Guide)

UP Scholarship 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जाने वाली एक महत्वाकांक्षी योजना है। चाहे आप Pre-Matric (कक्षा 9वीं-10वीं) के छात्र हों या Post-Matric (11वीं, 12वीं, Graduation, Diploma, ITI, B.Tech, B.Ed) के, अब आपको छात्रवृत्ति आवेदन के लिए किसी सीएससी (CSC) केंद्र या जन सेवा केंद्र के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

इस विस्तृत गाइड में हम आपको मोबाइल से UP Scholarship Online Form 2026 भरने की पूरी Step-by-Step प्रक्रिया, DigiLocker सत्यापन, OTR रजिस्ट्रेशन, NPCI बैंक सीडिंग और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी देंगे।

UP Scholarship 2026 Quick Overview

DetailsInformation
Scheme NameUP Scholarship Online Form 2026
DepartmentSocial Welfare Department, UP
Eligible Courses9th, 10th, 11th, 12th, UG, PG, ITI, Diploma
Official Websitescholarship.up.gov.in

UP Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?


1.कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र (Pre-Matric)

2.कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र (Post-Matric Intermediate)

3.Graduation और Post Graduation के छात्र (BA, BSc, BCom, MA, MSc आदि)

4. ITI, Diploma, Polytechnic, B.Tech, B.Ed और D.El.Ed के छात्र

UP Scholarship 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)

  • मूल निवास: छात्र उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • वार्षिक आय सीमा (Income Limit):
  • OBC / General / EWS: परिवार की सालाना आय ₹2.00 लाख से अधिक न हो।
  • SC / ST: परिवार की सालाना आय ₹2.50 लाख से अधिक न हो।
  • उपस्थिति (Attendance): स्कूल या कॉलेज में कम से कम 75% बायोमेट्रिक/नियमित उपस्थिति अनिवार्य है।
  • NPCI Bank Seeding: छात्र का बैंक खाता आधार कार्ड और NPCI (Aadhaar Seeding) से अनिवार्य रूप से लिंक होना चाहिए।

UP Scholarship Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

UP Scholarship Form भरने के लिए निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं: ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले निम्नलिखित सभी दस्तावेज अपने पास स्कैन करके या मोबाइल में तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड: मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है (OTP वेरिफिकेशन के लिए)।
  2. शैक्षणिक मार्कशीट: पिछली कक्षा की अंकतालिका (9th, 10th, 12th या Graduation पासिंग मार्कशीट)।
  3. आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): 3 साल से अधिक पुराना न हो।
  4. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): SC/ST/OBC वर्ग के छात्रों के लिए (General के लिए आवश्यक नहीं)।
  5. निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate): यूपी का स्थायी निवासी साबित करने के लिए।
  6. कॉलेज/स्कूल फीस रसीद: वर्तमान सत्र में जमा की गई फीस की रसीद।
  7. एनरोलमेंट नंबर / रोल नंबर: स्कूल/कॉलेज द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन या एनरोलमेंट नंबर।
  8. बैंक पासबुक: जिसमें Aadhaar Active और NPCI Seeding पूरी हो।
  9. पासपोर्ट साइज फोटो: लेटेस्ट क्लियर फोटोग्राफ (JPG Format)।
  10. एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी: अपडेट्स और OTP के लिए।

UP Scholarship 2026 मोबाइल से कैसे भरें (Step-by-Step Guide)

Step 1: आधिकारिक पोर्टल खोलें

सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Chrome Browser खोलें। एड्रेस बार में scholarship.up.gov.in टाइप करें और वेबसाइट पर जाएं। ब्राउज़र के ऊपर दाहिनी तरफ दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करके “Desktop Site” मोड ऑन कर लें।

Step 2: New Registration (नया पंजीकरण)

यदि आप पिछले साल भी छात्रवृत्ति ले चुके हैं, तो Renewal विकल्प का प्रयोग करें।

  • होमपेज पर “Student” टैब पर क्लिक करें और “Registration” विकल्प चुनें।
  • अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार लिंक पर क्लिक करें:
  • Pre-Matric Fresh: कक्षा 9वीं और 10वीं के नए छात्रों के लिए।
  • Post-Matric Intermediate Fresh: कक्षा 11वीं और 12वीं के नए छात्रों के लिए।
  • Post-Matric Other Than Inter Fresh: Graduation, Diploma, ITI या अन्य डिग्री वाले छात्रों के लिए।

Step 3: Registration डिटेल्स भरें

स्क्रीन पर Registration Number दिखाई देगा, इसका स्क्रीनशॉट लें या इसे सुरक्षित नोट कर लें।

  • अपना जिला, शिक्षण संस्थान का नाम, वर्ग/जाति समूह, धर्म, छात्र का नाम, मोबाइल नंबर और हाईस्कूल (10th) का विवरण दर्ज करें।
  • एक मजबूत पासवर्ड बनाएं और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर Registration Number दिखाई देगा, इसका स्क्रीनशॉट लें या इसे सुरक्षित नोट कर लें।

सब सही-सही भरें, कोई भी गलती करने पर आपको समस्या हो सकती है।

Step 4: Student Login और OTR सत्यापन

  • पोर्टल पर DigiLocker Verification का विकल्प आएगा। ‘Verify DigiLocker’ पर क्लिक करें, अपना आधार नंबर डालें और मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करके डिजिलॉकर से अपने डाक्यूमेंट्स सत्यापित करें।।
  • वापस होमपेज पर आकर Student Login में जाएं और Fresh/Renewal Login चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके Login करें।


Step 5: मुख्य छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरें

  • Income & Caste Details: आय प्रमाण पत्र का आवेदन क्रमांक (Application No.) और प्रमाण पत्र क्रमांक (Certificate No.) सही-सही दर्ज करें।
  • Personal Details: अपना पूरा नाम, माता-पिता का नाम, स्थायी पता और पत्राचार का पता भरें।
  • Educational Details: पिछली कक्षा के प्राप्तांक, पूर्णांक, बोर्ड का नाम और वर्तमान कोर्स का एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।


Step 6: NPCI और Bank Seeding Verification

  • यदि आपका बैंक खाता आधार से सीडेड (Aadhaar Seeded) है, तो NPCI Status अपने आप Green Tick (सफल) हो जाएगा।
  • पोर्टल पर NPCI Check वाले विकल्प पर क्लिक करें।

Step 7: फोटो और दस्तावेज अपलोड

  • डिजिलॉकर सत्यापन के बाद आपकी फोटो अपने आप आधार से आ जाती है। यदि फोटो अपलोड करने को कहा जाए, तो 20KB से कम साइज की पासपोर्ट फोटो अपलोड करें।

Step 8: जांच हेतु आवेदन प्रिंट करें (Check Print)

  • सभी जानकारी भरने के बाद “जांच हेतु आवेदन प्रिंट करें” पर क्लिक करें।
  • इस प्रिंटआउट को ध्यान से पढ़ें और अपने स्कूल/कॉलेज के शिक्षकों से चेक करवा लें ताकि कोई गलती न रहे।

Step 9: Final Lock और हार्ड कॉपी जमा करना

  • जांच में सभी विवरण सही पाए जाने पर “संस्था में जमा करने हेतु आवेदन प्रिंट करें (Final Submit)” पर क्लिक करके फॉर्म लॉक कर दें।
  • ध्यान दें: लॉक करने के 3 दिन (72 घंटे) बाद पोर्टल से फाइनल प्रिंटआउट निकलता है।
  • फाइनल प्रिंटआउट के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित (Self-Attested) फोटोकॉपी संलग्न करके अपने स्कूल/कॉलेज में निर्धारित अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।

फॉर्म पूरा हो जाएगा ✔

क्या UP Scholarship की डेट बढ़ेगी 2026? (Latest News Update)

क्या UP Scholarship Last Date Extend होगी या नहीं?

  • हर साल बढ़ती है लास्ट डेट: समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) हर साल लाखों छात्रों की समस्याओं को देखते हुए पोर्टल की लास्ट डेट को 1 से 2 बार आगे बढ़ाता है।
  • सर्वर और पोर्टल की समस्या: UP Scholarship की आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम दिनों में भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो जाता है, जिससे कई छात्रों का आवेदन अधूरा रह जाता है। इस वजह से डेट बढ़ने की पूरी संभावना रहती है।
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें: क्या UP Scholarship की लास्ट डेट बढ़ेगी इसका अंतिम फैसला समाज कल्याण विभाग द्वारा आधिकारिक पोर्टल scholarship.up.gov.in पर जारी किया जाता है।

महत्वपूर्ण सलाह: डेट बढ़ने का इंतजार करने के बजाय जैसे ही सर्वर ठीक चले, अपना ऑनलाइन फॉर्म, फाइनल प्रिंटआउट और बैंक एकाउंट की NPCI मैपिंग जल्द से जल्द पूरी कर लें।

Bank NPCI Seeding Status कैसे जांचें?

यदि आपका बैंक खाता NPCI से लिंक नहीं होगा, तो आपकी छात्रवृत्ति की राशि अटक सकती है। NPCI स्थिति जांचने के लिए:

  1. अपने बैंक की निकटतम शाखा या BC पॉइंट पर जाएं।
  2. बैंक अधिकारी से कहें कि आपके खाते में “Aadhaar Seeding / NPCI Mapping” कर दें।
  3. आप NPCI की आधिकारिक वेबसाइट या UIDAI Portal पर जाकर भी ऑनलाइन अपनी Bank Seeding Status चेक कर सकते हैं।

UP Scholarship 2026 Form भरते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां

1. आधार और मार्कशीट में नाम का मेल न खाना
ये सबसे ज़्यादा होने वाली गलती है। अगर आधार में “मोहम्मद” और मार्कशीट में “मुहम्मद” लिखा है, तो फॉर्म अटक जाएगा।

2. आय प्रमाण पत्र पुराना डाल देना
बहुत से स्टूडेंट्स पिछले साल का सर्टिफिकेट दोबारा लगा देते हैं। हर साल नया प्रमाण पत्र बनवाना ज़रूरी है।

3. बैंक अकाउंट आधार से सीड (Aadhaar seeding) न होना
सिर्फ अकाउंट नंबर सही डालना काफी नहीं है — बैंक अकाउंट का आधार से NPCI मैपिंग में जुड़ा होना ज़रूरी है, वरना पैसा किसी और अकाउंट में चला जाता है या अटक जाता है।

4. फॉर्म लॉक करने के बाद हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा न करना
ऑनलाइन फॉर्म भरना आधा काम है। लॉक करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेकर तय समय में (आमतौर पर 10 दिन के अंदर) कॉलेज/स्कूल में जमा करना अनिवार्य है, वरना फॉर्म वहीं अटका रह जाता है।

5. आखिरी तारीख के भरोसे बैठे रहना
हज़ारों स्टूडेंट्स आखिरी दिन फॉर्म भरने जाते हैं, जिससे साइट स्लो हो जाती है या क्रैश हो जाती है। हमेशा 2-3 दिन पहले ही फॉर्म भर लें।

इन गलतियों से आपका फॉर्म रिजेक्ट (Reject) हो सकता है, इसलिए सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।

जरूरी टिप – फॉर्म भरने के बाद उसका print या screenshot जरूर रखें ।

लॉगिन या पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?

घबराने की बात नहीं है, ये बहुत आम समस्या है और मिनटों में ठीक हो जाती है:

  1. scholarship.up.gov.in पर जाएं और “Forgot Password” या “पासवर्ड भूल गए” लिंक पर क्लिक करें
  2. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) डालें
  3. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे डालें
  4. OTP वेरीफाई होते ही नया पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन खुल जाएगा
  5. नया पासवर्ड डालकर दोबारा लॉगिन कर लें

अगर मोबाइल नंबर बदल गया है और OTP नहीं आ रहा, तो घबराएं नहीं — इस स्थिति में अपने स्कूल/कॉलेज के स्कॉलरशिप इंचार्ज से संपर्क करें, वो आपकी डिटेल अपडेट करवाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य के जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

याद रखें: रजिस्ट्रेशन नंबर कहीं सुरक्षित जगह (नोटबुक या फोन में) ज़रूर लिख कर रखें, क्योंकि पूरे साल स्टेटस चेक करने के लिए यही नंबर काम आता है।

Read More : यहाँ घर बैठे कमाई करने के सबसे अच्छे और आसान तरीकों की पूरी जानकारी दी गई है

FAQ

Q1. क्या 75% से कम अटेंडेंस होने पर स्कॉलरशिप मिलेगी?

नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार स्कूल या कॉलेज में बायोमेट्रिक या रजिस्टर में छात्र की कम से कम 75% उपस्थिति होना अनिवार्य है। इससे कम अटेंडेंस होने पर फॉर्म निरस्त हो जाता है।

Q2. फॉर्म भरने के बाद कॉलेज में क्या-क्या जमा करना होता है?

फॉर्म भरने के बाद उसका फाइनल प्रिंट आउट और सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे आधार, आय प्रमाण पत्र, पासबुक) की फोटोकॉपी अपने कॉलेज में जमा करनी होती है।

Q3. NPCI Active न होने पर क्या स्कॉलरशिप का पैसा आएगा?

नहीं, स्कॉलरशिप की राशि सीधे आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए अपने बैंक खाते को NPCI/Aadhaar Seeding ज़रूर करवा लें।

Q4. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो क्या करे?

फॉर्म सबमिट करने के बाद बोर्ड द्वारा ‘Correction Window’ (सुधार करने का समय) खोला जाता है, तब आप अपनी गलती सुधार सकते हैं।

Q5. क्या रिन्यूअल (Renewal) छात्रों को भी नया रजिस्ट्रेशन करना होगा?

नहीं, जो छात्र पिछली कक्षा में स्कॉलरशिप ले चुके हैं, उन्हें अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से ही लॉगिन करके फॉर्म रिन्यू करना होता है।

Q6. क्या मोबाइल से फॉर्म भर सकते हैं?

हां, बिल्कुल मोबाइल से आसानी से भर सकते हैं

Q7. OTR क्या होता है?

OTR यानी One Time Registration पोर्टल का एक नया फीचर है जिसके माध्यम से छात्र का व्यक्तिगत और आधार विवरण एक बार सुरक्षित कर लिया जाता है, जिससे बार-बार जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होती।

Q8. UP Scholarship का पैसा बैंक खाते में कब तक आता है?

फॉर्म के सत्यापन (Verification) के बाद आमतौर पर दिसंबर से मार्च महीने के बीच समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे छात्र के आधार लिंक्ड बैंक खाते में (DBT मोड से) भेजी जाती है।

Q9. क्या UP Scholarship की डेट फिर से बढ़ेगी?

उत्तर: जी हां, अगर बड़ी संख्या में छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह जाते हैं, तो समाज कल्याण विभाग डेट बढ़ाने का आधिकारिक नोटिस जारी करता है।

निष्कर्ष

UP Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अब मोबाइल के माध्यम से बहुत आसान हो गया है। ऊपर बताए गए सभी स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करके आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन के बाद फाइनल प्रिंटआउट और सभी डाक्यूमेंट्स अपने कॉलेज या संस्थान में समय पर जरूर जमा कर दें ताकि सत्यापन में कोई रुकावट न आए।

यदि आपको आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो आप UP Scholarship के टोल-फ्री नंबर 18001805135 पर संपर्क कर सकते हैं या नीचे कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं।

9 thoughts on “UP Scholarship 2026 फॉर्म कैसे भरें? मोबाइल से आसान तरीका (Step-by-Step Guide)”

  1. Mera union Bank of India bank hai vaga per bol rahe hai ki bank block nahi hai or saakha per bol rahe hai ki bank block Ho chuka hai

    Reply
    • नमस्ते करिश्मा जी, परेशान न हों। कई बार बैंक ब्रांच और ऑनलाइन सर्वर के डेटा में थोड़ा अंतर आ जाता है। आप एक बार फिर अपनी मुख्य बैंक शाखा (Home Branch) जाएं और मैनेजर या अधिकारी से कहें कि आपका खाता e-KYC करके Aadhaar NPCI / DBT से लिंक कर दें। बैंक से अकाउंट एक्टिवेट होते ही आपकी स्कॉलरशिप की समस्या हल हो जाएगी।

      Reply
    • नमस्ते करिश्मा जी, बिल्कुल चिंता न करें। अभी भी समय है, आप अपने स्कूल या कॉलेज के स्कॉलरशिप नोडल सर/मैडम से संपर्क करें और उन्हें अपनी समस्या बताएं, वे फॉर्म भरवाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। अगर लास्ट डेट बची है तो आप पास के किसी ऑनलाइन जन सेवा केंद्र (Cyber Cafe) से भी फॉर्म भरवा सकती हैं।

      Reply
    • नमस्ते प्रियंका जी, UP Scholarship का फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल (scholarship.up.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। कक्षा 11वीं के लिए ‘Postmatric Intermediate’ विकल्प चुनें। फॉर्म भरने से पहले अपना आधार कार्ड बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक/e-KYC जरूर करा लें।

      Reply

Leave a Comment