अगर आप 10वीं या 12वीं पास कर चुके हैं और छात्रवृत्ति (Scholarship) का लाभ लेना चाहते हैं, तो UP Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको मोबाइल से बहुत ही आसान तरीके से UP Scholarship फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस बताएंगे।
कौन आवेदन कर सकता है?
9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं के छात्र
Graduation / Post Graduation के छात्र
उत्तर प्रदेश के निवासी हो।
जरूरी दस्तावेज सही होने जरूरी हो।
फॉर्म भरने से पहले ये दस्तावेज तैयार रखें:
•आधार कार्ड
•बैंक पासबुक
•पासपोर्ट साइज फोटो
•मार्कशीट
•आय प्रमाण पत्र
•मोबाइल से फॉर्म कैसे भरें (Step-by-Step)
Step 1: वेबसाइट खोलें उसके बाद अपने मोबाइल में ब्राउज़र खोलें और
scholarship.up.gov.in वेबसाइट पर जाएं
Step 2: Registration करें
“Student” सेक्शन में जाएं
“New Registration” पर क्लिक करें
अपनी क्लास (Fresh/Renewal) चुनें
Step 3: जानकारी भरें
नाम
मोबाइल नंबर
ईमेल
आधार नंबर
सब सही-सही भरें, कोई भी गलती करने पर आपको समस्या हो सकती है।
Step 4: Login करें
Registration के बाद ID और Password मिलेगा
उसी से login करें ।
Step 5: फॉर्म भरें
Personal details
Education details
Bank details
आगे ध्यान से भरें।
Step 6: दस्तावेज अपलोड करें
फोटो
मार्कशीट
आधार
Step 7: Final Submit
सभी जानकारी चेक करें
Submit बटन पर क्लिक करें
फॉर्म पूरा हो जाएगा ✔
Common Mistakes (गलतियां जो नहीं करनी)
गलत बैंक अकाउंट नंबर
गलत नाम या जन्मतिथि
अधूरे दस्तावेज
इससे फॉर्म reject हो सकता है
जरूरी टिप
फॉर्म भरने के बाद उसका print या screenshot जरूर रखें ।
FAQ
Q1. क्या मोबाइल से फॉर्म भर सकते हैं?
हां, बिल्कुल मोबाइल से आसानी से भर सकते हैं
Q2. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?
हर साल अलग होती है, इसलिए वेबसाइट चेक करते रहें
Q3. OTR क्या होता है?
OTR यानी One Time Registration, जो एक बार करना होता है।
निष्कर्ष
UP Scholarship 2026 फॉर्म भरना अब बहुत आसान हो गया है और आप इसे अपने मोबाइल से ही घर बैठे पूरा कर सकते हैं।
अगर आप सही जानकारी और दस्तावेज के साथ आवेदन करते हैं, तो छात्रवृत्ति का लाभ आसानी से मिल सकता है।
इसलिए समय रहते फॉर्म जरूर भरें और अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाएं।