PM Kisan Paisa Ruk Gaya? 5 Reasons & Solution 2026

PM Kisan paisa ruk gaya

PM Kisan Paisa Ruk Gaya” है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज के समय में बहुत से किसान इस समस्या का सामना कर रहे हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PM Kisan का पैसा किन 5 कारणों से रुक जाता है और उसे कैसे ठीक करें।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PM Kisan का पैसा किन 5 कारणों से रुक जाता है और उसे कैसे ठीक करें।

पीएम किसान योजना की पूरी जानकारी

PM Kisan Paisa Ruk Gaya To Kya Kare

1. आधार वेरिफिकेशन पूरा नहीं हुआ ।

सबसे बड़ा कारण है आधार वेरिफिकेशन का पूरा न होना।

अगर आपका आधार सही से लिंक नहीं है या नाम/जन्मतिथि मैच नहीं कर रही, तो पैसा रुक सकता है।

समाधान:
PM किसान वेबसाइट पर जाकर आधार वेरिफिकेशन करें
आधार और बैंक की जानकारी एक जैसी रखें।

2.e-KYC पूरा नहीं किया।

सरकार ने e-KYC को अनिवार्य कर दिया है।

अगर आपने e-KYC नहीं किया है, तो आपको पैसा नहीं मिलेगा।

समाधान:
OTP के जरिए या CSC सेंटर पर जाकर e-KYC करें
e-KYC स्टेटस जरूर चेक करें

3.बैंक खाते में समस्या

कई बार बैंक खाते में गड़बड़ी होने की वजह से पैसा नहीं आता।

जैसे – खाता बंद होना, आधार लिंक न होना, या गलत डिटेल्स।

समाधान:
बैंक खाता चालू रखें
आधार को बैंक से लिंक करें
IFSC और खाता नंबर सही रखें

4. जमीन (Land Record) वेरिफिकेशन नहीं हुआ

PM किसान योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनकी जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित होता है।

अगर आपका भूमि रिकॉर्ड वेरिफाई नहीं है, तो पैसा रुक सकता है।

समाधान:
अपने राज्य के भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर जांच करें
पटवारी या CSC सेंटर से संपर्क करें

5. सरकारी वेरिफिकेशन पेंडिंग

कभी-कभी आवेदन सरकार के स्तर पर पेंडिंग रहता है। इस वजह से भी पैसा रुक जाता है।

PM किसान स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपकी पीएम किसान योजना की किस्त रुक गई है, तो सबसे पहले आपको अपना Beneficiary Status चेक करना चाहिए। स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले PM-Kisan Portal (pmkisan.gov.in) पर जाएं।

Know Your Status पर क्लिक करें: होमपेज पर Farmers Corner सेक्शन में “Know Your Status” विकल्प को चुनें।

Registration Number दर्ज करें: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप््चा (Captcha) कोड दर्ज करें। (अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता, तो “Know Your Registration Number” पर क्लिक करके मोबाइल या आधार नंबर से प्राप्त करें)

Get Data पर क्लिक करें: OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

PM Kisan Status में मुख्य बातें क्या चेक करें?

जब आपका स्टेटस खुले, तो नीचे दी गई 3 चीज़ों का “Yes” होना ज़रूरी है:

  • e-KYC Status: Yes होना चाहिए।
  • Land Seeding: Yes होना चाहिए।
  • Aadhaar Bank Seeding Status: Yes होना चाहिए।

नोट: यदि इनमें से किसी भी विकल्प के आगे “No” या “Pending” लिखा है, तो आपकी किस्त रुक सकती है। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी CSC सेंटर या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क करें।

Beneficiary Status Check

“PM Kisan e-KYC पूरी जानकारी”

PM Kisan Helpline Number: 155261 / 011-24300606

जरूरी टिप्स

• समय-समय पर e-KYC अपडेट रखें
• आधार और बैंक लिंक जरूर करें
•हर किस्त से पहले स्टेटस चेक करें।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1.PM Kisan Helpline Number क्या है?

अगर सभी विवरण सही होने के बाद भी पैसा नहीं आ रहा है, तो आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Q2. Bank Aadhar Seeding (NPCI Link) कैसे चेक करें?

अपनी बैंक शाखा में जाकर या आधार की आधिकारिक वेबसाइट (UIDAI) पर जाकर जांचें कि आपका बैंक खाता NPCI से मैप है या नहीं। यदि खाता लिंक नहीं है, तो आपकी किस्त रुक सकती है।

Q3. e-KYC के लिए कितना शुल्क लगता है?

अगर आप OTP के माध्यम से स्वयं PM Kisan Portal से e-KYC करते हैं तो यह बिल्कुल मुफ्त है। लेकिन अगर आप CSC (जन सेवा केंद्र) जाकर बायोमेट्रिक e-KYC कराते हैं, तो वहां मामूली शुल्क देना हो सकता है।

Q4. पैसा नहीं आए तो क्या करें?

ऊपर बताए गए 5 कारणों को चेक करें और समस्या ठीक करें।

Q5. e-KYC कैसे करें?

OTP या CSC सेंटर के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।

निष्कर्ष

यदि आपका भी PM Kisan paisa ruk gaya है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। अधिकांश मामलों में e-KYC, बैंक खाते से आधार लिंक (NPCI) न होना या लैंड सीडिंग पेंडिंग होना ही इसकी मुख्य वजह होती है। ऊपर बताए गए 5 आसान स्टेप्स और स्टेटस चेक करने के तरीकों को अपनाकर आप इस समस्या को खुद ही ठीक कर सकते हैं। समय रहते अपनी जानकारी अपडेट करें ताकि आपकी अगली ₹2000 की किस्त बिना किसी रुकावट के सीधे बैंक खाते में आ सके।

PM Kisan Yojana 2026: पात्रता, किस्त, eKYC, लाभार्थी सूची, स्टेटस चेक,पूरी जानकारी

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM Kisan Yojana(PM Kisan) योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। ये वर्ष 2019 में शुरू की गई यह योजना आज करोड़ों किसानों के लिए आय का सहारा बन चुकी है।

साल 2026 में भी PM Kisan Yojana किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेती से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में ₹6000 की वार्षिक सहायता किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों में सहायता करती है।

PM Kisan Yojana 2026
PM kisan yojna

यहां PM Kisan Yojana 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताया गया है।

PM Kisan Yojana क्या है? (विस्तार से समझें)

PM Kisan एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसका पूरा खर्च भारत सरकार वहन करती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।

इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।

पहली किस्त – अप्रैल से जुलाई

दूसरी किस्त – अगस्त से नवंबर

तीसरी किस्त – दिसंबर से मार्च

राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

PM Kisan Yojana  2026
2000 kisan nidi yojna

PM Kisan Yojana का उद्देश्य

छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।

खेती के खर्च में सहायता प्रदान करना

किसानों को साहूकारों पर निर्भर होने से बचाने के लिए।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना

कृषि उत्पादन में वृद्धि को प्रोत्साहित करना होता हैं।

योजना के तहत मिलने वाली राशि। विवरण जानकारी
वार्षिक सहायता ₹6000 ।

किस्तों की संख्या 3
प्रति किस्त राशि ₹2000
भुगतान का तरीका DBT मतलब सीधे खाते में रकम।

यह राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना 2026: ₹6000 की नई किस्त और स्टेटस चेक की पूरी जानकारी के लिए हमारा यह लेख ज़रूर पढ़ें।

PM Kisan 2026 के लिए पात्रता

PM Kisan Yojana का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो निम्न शर्तों को पूरा करते हैं:

•किसान भारत का नागरिक हो
•उसके नाम कृषि योग्य भूमि हो
•छोटे और सीमांत किसान प्राथमिक पात्र
• आधार कार्ड अनिवार्य
• बैंक खाता सक्रिय activ हो।

कौन पात्र नहीं है?

आयकरदाता मतलब कि जिनकी आय अधिक हो।

किसान सरकारी कर्मचारी ना हो।

संवैधानिक पदधारी न हो।

बड़े भूमि धारक किसान न हो मतलब कि बड़े फर्म जिनके पास होते है।

जरूरी दस्तावेज (Document) कौन से है।

इसमें किसान के आधार कार्ड, बैंक पासबुक,भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो

इन दस्तावेजों की सही जानकारी देना जरूरी है, वरना आवेदन रद्द हो सकता है।

PM Kisan में ऑनलाइन पंजीकरण mobile se कैसे करें?

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, वह पर “New Farmer Registration” विकल्प चुनें, अपना आधार नंबर दर्ज करें, आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, OTP सत्यापन करें ।

उसके बाद अपना राज्य और जिला चुनें, अपनी भूमि और बैंक विवरण भरें , फिर आवेदन सबमिट कर दें।

आवेदन के बाद राज्य सरकार द्वारा सत्यापन किया जाता है।जिस में कुछ समय लग सकता है

PM Kisan eKYC क्यों जरूरी है?

सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए eKYC अनिवार्य कर दी है। मतलब कि जिनको सच में बहुत जरूरी है उनको लाभ मिल सके।

eKYC के प्रकार:

OTP आधारित eKYC (ऑनलाइन) जिसको आप आने मोबाइल से भी कर सकते है

दूसरा है बायोमेट्रिक eKYC (CSC केंद्र पर)

यदि eKYC पूरी नहीं की गई है, तो अगली किस्त रुक सकती है।

PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट खोलें, “Beneficiary Status” पर क्लिक करें उसके बाद, आधार / मोबाइल नंबर दर्ज करें।आपके नंबर पर मिले OTP डालें।अपनी भुगतान की स्थिति देखें।

स्टेटस में आपको यह जानकारी मिल सकती है:

FTO Generated

RFT Signed by State

Payment Success

Payment Pending

लाभार्थी सूची कैसे देखें?

Beneficiary List विकल्प चुनें, उसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें फिर सूची डाउनलोड करें। सूची में अपना नाम चेक करें।

यदि नाम सूची में नहीं है, तो आवेदन की स्थिति चेक करें।

2000 न मिलने के कारण

अगर आपके eKYC अधूरी है, या फिर आपका बैंक खाता निष्क्रिय है तब भी या फिर आधार और बैंक नाम mismatch या कोई भी नाम लिखने में गलती होने की वजह से भी और भूमि रिकॉर्ड में गलती होने की वजह से भी किस्त आने में समस्या हो सकती हैं।

ekyc कैसे करे मोबाइल से

कभी कभी बैंक का गलत IFSC कोड होने की वजह से भी किस्त मिलने में समस्या होती है। इनमें से आपके साथ जो भी समस्या हो, समय रहते ठीक करना जरूरी है।

आवेदन में सुधार (Correction) कैसे करें?

आप अपने गलत नाम सुधार कर सकते है, अपना बैंक खाता अपडेट कर सकते है।

अपना मोबाइल नंबर अपडेट भी कर सकते है साथ ही आधार लिंकिंग भी बहुत जरूरी हैं।

सुधार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।

जब आप PM Kisan स्टेटस चेक करते हैं, तो कुछ तकनीकी शब्द दिखाई देते हैं। उनका अर्थ समझना जरूरी है:

FTO Generated

FTO (Fund Transfer Order) तैयार हो चुका है। इसका मतलब पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

RFT Signed by State

राज्य सरकार ने लाभार्थी की जानकारी सत्यापित कर दी है।

Payment Pending

भुगतान प्रक्रिया में है।

Rejected

दस्तावेज या पात्रता में समस्या है।

इन स्टेटस को समझकर किसान अपनी समस्या आसानी से पहचान सकता है।

PM Kisan Helpline Details

यदि किसी किसान को समस्या आती है, तो वह:

नजदीकी CSC केंद्र से संपर्क कर सकता है

कृषि विभाग कार्यालय जा सकता है

आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है

हेल्पलाइन नंबर

155261

1800-115-526 (Toll Free)

011-24300606

011-23381092

011-23382401

PM Kisan 2026 में महत्वपूर्ण अपडेट

24 kist update यहां देखें (click)

eKYC अनिवार्य होती है,आधार लिंकिंग जरूरी। अगर कोई किसान गलत जानकारी देता है तब गलत जानकारी देने पर लाभ बंद हो जाता है।

समय-समय पर सत्यापन भी करना होता है, ऐसा करके आप वास्तविक जीवन में लाभ ले सकते हैं।

FAQ – PM Kisan Yojana 2026

Q1. PM Kisan Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “New Farmer Registration” के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।

Q2.किस्त कितने समय में खाते में आती है?

FTO Generated होने के बाद कुछ दिनों में राशि खाते में ट्रांसफर हो जाती है।

Q3.क्या बिना आधार के लाभ मिल सकता है?

नहीं, आधार अनिवार्य है।

Q4.eKYC कैसे करें?

ऑनलाइन OTP या CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक के माध्यम से।

Q5.अगर बैंक खाता बदलना हो तो क्या करें?

ऑनलाइन पोर्टल में सुधार विकल्प से अपडेट करें।

Q6. क्या महिला किसान भी पात्र हैं?

हाँ, यदि भूमि उनके नाम है।

Q7.किस्त क्यों रुक जाती है?

eKYC अधूरी, बैंक समस्या या भूमि रिकॉर्ड त्रुटि के कारण।

Q8.लाभार्थी सूची कैसे देखें?

राज्य और जिला चुनकर सूची देखी जा सकती है।

Q9.Payment Rejected होने पर क्या करें?

दस्तावेज सत्यापन कराकर पुनः सुधार करें।

Q10.क्या यह योजना 2026 में जारी रहेगी?

हाँ, सरकार द्वारा इसे निरंतर जारी रखा गया है।

निष्कर्ष

PM Kisan Yojana 2026 देश के किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहायता योजना है। यदि आप पात्र हैं, तो सभी जरूरी दस्तावेज और eKYC प्रक्रिया पूरी रखें। समय-समय पर स्टेटस चेक करें और लाभार्थी सूची में अपना नाम सत्यापित करें।

यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी मजबूत बनाती है।

सूचना

हम किसी भी सरकारी विभाग से जुड़े नहीं हैं। यह वेबसाइट केवल जानकारी देने के लिए बनाई गई है।