PMKVY Course List 2026 (प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के कोर्स)
अगर आप फ्री स्किल ट्रेनिंग लेकर नौकरी या अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) आपके लिए एक शानदार अवसर है।
इस योजना के तहत सरकार युवाओं को फ्री ट्रेनिंग + सर्टिफिकेट + जॉब सपोर्ट देती है, जिससे आप आसानी से रोजगार पा सकते हैं।
रोजगार योजना की पूरी लिस्ट (यहां देखें)
PMKY- रजिस्ट्रेशन कैसे करें पूरी जानकारी। (यहां देखें)
इस पोस्ट में आप जानेंगे:
1.सभी PMKVY Courses
2.कौन सा कोर्स आपके लिए बेस्ट है
3.सैलरी और जॉब ऑप्शन
4.आवेदन कैसे करें ।
Training Center Finder – (Apply)
PMKVY Course List 2026
PMKVY Course List – प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अलग-अलग क्षेत्रों (Sectors) में फ्री कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं:
1. IT & Information Technology Sector
- Data Entry Operator (DEO): कंप्यूटर डाटा एंट्री, एक्सेल और ऑफिस वर्क के लिए।
- Domestic IT Helpdesk Attendant: कंप्यूटर हार्डवेयर और बेसिक सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए।
- Web Developer Assistant: बेसिक वेबसाइट डिजाइनिंग और कोडिंग सीखने के लिए।
2. Healthcare Sector (स्वास्थ्य क्षेत्र)
- General Duty Assistant (GDA): अस्पतालों में मरीज की देखभाल और नर्सिंग असिस्टेंट के लिए।
- Home Health Aide: घरों या केयर सेंटर्स में बुजुर्गों और मरीजों की देखभाल के लिए।
- Pharmacy Assistant: मेडिकल स्टोर या फार्मेसी में दवाइयाँ मैनेज करने के लिए।
3. Electronics & Electrical Sector
- Field Technician (Other Home Appliances): टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन रिपेयरिंग।
- Mobile Phone Hardware Repair Technician: स्मार्टफोन और मोबाइल रिपेयरिंग सीखने के लिए।
- Electrician (Domestic / Industrial): वायरिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग और मेंटेनेंस वर्क।
4. Beauty & Wellness Sector
- Assistant Beauty Therapist: पार्लर वर्क, स्किन केयर और ब्यूटी ट्रीटमेंट।
- Hair Stylist & Makeup Artist: हेयर कटिंग, स्टाइलिंग और ब्राइडल मेकअप।
5. Apparel & Textile Sector (कपड़ा उद्योग)
- Sewing Machine Operator: सिलाई, कटिंग और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग।
- Self Employed Tailor: बुटीक या खुद का सिलाई व्यवसाय शुरू करने के लिए।
6. Retail & Construction Sector
- Retail Sales Associate: मॉल, शोरूम या सुपरमार्केट में सेल्स और कस्टमर सपोर्ट।
- Mason General / Plumber: कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग और पाइप फिटिंग का काम।
Course Search –(Apply)
PMKVY Course List 2026 में IT, Healthcare, Retail, Beauty & Wellness, Construction और Electronics सेक्टर के कई कोर्स शामिल हैं, जैसे:
•Data Entry Operator
• Electrician
• Sewing Machine Operator
• Field Technician
• General Duty Assistant
Job Option :
| Course | Job Role | Salary |
| Data Entry Operator | Office Work | ₹10,000–₹18,000 | |
| Electrician | Technical Work | ₹12,000–₹25,000 |
| Beautician | Salon / Self Work | ₹8000-30,000 |
| Field Technician | Repair & Service | ₹15,000–₹28,000 |
| GDA | Hospital Job | ₹10,000–₹20,000 |
Course Duration (कोर्स की अवधि)
PMKVY के कोर्स आमतौर पर: 3 महीने (Short-term) 6 महीने, कुछ Advanced Courses – 1 साल तक होते है।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत अलग-अलग कोर्सेज की अवधि अलग-अलग होती है। इसे मुख्य रूप से घंटों (Hours) के हिसाब से तय किया जाता है:
- शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग (STT – Short Term Training): यह आमतौर पर 3 से 6 महीने (150 से 300 घंटे) की होती है। इसमें थ्योरी (Theory) के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
- स्पेशल प्रोजेक्ट्स (Special Projects): कुछ विशेष उद्योगों या क्षेत्रों के लिए यह कोर्स 2 महीने से 6 महीने तक का हो सकता है।
- एडवांस्ड / लॉन्ग-टर्म कोर्सेज: कुछ टेक्निकल और एडवांस्ड स्किल कोर्सेज की अवधि 6 महीने से लेकर 1 साल तक हो सकती है।
PMKVY Course के लिए योग्यता
•10वीं / 12वीं पास या फेल
•बेरोजगार युवा
•स्किल सीखने की इच्छा ।
PMKVY में कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है?
अगर आप PMKVY Course List 2026 में से सही कोर्स चुनना चाहते हैं, तो अपनी योग्यता और रुचि का ध्यान रखें।
लड़कियों के लिए: Beautician, Sewing
लड़कों के लिए: Electrician, Technician
जल्दी नौकरी: Data Entry
टेक्निकल फील्ड: Electrician, Mobile Repair
PMKVY Course vs Private Course
| Feature | PMKVY Course | Private Course |
| Fees | free | paid |
| Certificate | Govt Approved | Institute Based |
| Job Support | yes | Limited |
| Trust Level | High | Medium |
आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सभी कोर्स देख सकते हैं:
•Skill India Portal
•Training Center Search
•Course List
PMKVY Registration कैसे करें? (Step-by-Step ऑनलाइन प्रक्रिया)
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको नीचे दी गई सरल प्रक्रिया का पालन करना होगा:
- Skill India Digital Portal पर जाएँ: सबसे पहले Skill India Hub के आधिकारिक पोर्टल (
skillindiadigital.gov.in) पर जाएँ। - User / Candidate Registration पर क्लिक करें: होमपेज पर जाकर ‘Register’ बटन पर क्लिक करें और ‘Candidate’ का विकल्प चुनें।
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें: अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त OTP को डालकर सबमिट करें।
- e-KYC प्रक्रिया पूरी करें: लॉगिन करने के बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP से KYC सत्यापन पूरा करें।
- प्रोफाइल और शैक्षणिक जानकारी भरें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे—नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता (10th/12th), और बैंक विवरण भरें।
- पसंदीदा कोर्स और ट्रेनिंग सेंटर चुनें: अपने राज्य और जिले के अनुसार Course और पास का PMKVY Training Center सर्च करके सेलेक्ट करें।
- आवेदन सबमिट करें: सभी जानकारी की जाँच करने के बाद Submit पर क्लिक कर दें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक Enrollment Number मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
टीप: ऑनलाइन आवेदन करने के अलावा आप अपने नजदीकी PMKVY ट्रेनिंग सेंटर पर जाकर भी सीधे ऑफलाइन नामांकन (Enrollment) करा सकते
Important Tips
PMKVY Course List से अपना पसंदीदा कोर्स चुनने से पहले ट्रेनिंग सेंटर की पूरी जानकारी जांच लें।अगर आप PMKVY के तहत फ्री कोर्स में एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो इन मुख्य बातों का विशेष ध्यान रखें:
- आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें: केवल Skill India Digital Portal या आधिकारिक PMKVY वेबसाइट से ही आवेदन करें।
- ट्रेनिंग सेंटर का सत्यापन करें: एडमिशन लेने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका सेंटर Govt. Approved & NSDC Verified है या नहीं।
- किसी को पैसे न दें: PMKVY योजना के तहत अधिकतर ट्रेनिंग कोर्सेज 100% फ्री होते हैं। किसी भी एजेंट या व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे न दें।
- जॉब डिमांड देखकर कोर्स चुनें: अपने शहर या आसपास के क्षेत्र में जिस स्किल/जॉब की मांग ज्यादा हो, उसी अनुसार कोर्स का चयन करें।
- बायोमेट्रिक उपस्थिति जरूरी है: ट्रेनिंग के दौरान आपकी Biometric Attendance अनिवार्य होती है, इसलिए नियमित रूप से क्लास अटेंड करें ताकि सर्टिफिकेट में कोई समस्या न आए।
Q1. PMKVY Course List में सबसे अच्छा कोर्स कौन सा है?
आपकी रुचि और नौकरी की मांग पर depend करता है
Q2. क्या PMKVY के सभी कोर्स फ्री होते हैं?
हाँ, अधिकतर कोर्स फ्री होते हैं
Q3. PMKVY course की duration कितनी होती है?
3 से 6 महीने ।
Q4. क्या PMKVY course के बाद नौकरी मिलती है?
Placement assistance मिल सकती है
Q5. क्या PMKVY certificate valid होता है?
हाँ, यह government recognized होता है
Q7. PMKVY training online होती है क्या?
अधिकतर offline होती है ।
निष्कर्ष
PMKVY Course List 2026 युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जहां वे फ्री में स्किल सीखकर नौकरी या अपना बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
अगर आप सही कोर्स चुनते हैं, तो यह आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। इस PMKVY Course List की मदद से आप अपनी पसंद का फ्री कोर्स चुनकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
Disclaimer
कोर्स, अवधि और पात्रता समय-समय पर बदल सकती है। आवेदन से पहले official portal पर जानकारी जरूर चेक करें।
Savita Sharma सरकारी योजनाओं, बैंकिंग सेवाओं, पेंशन योजनाओं और सरकारी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी सरल हिंदी में साझा करती हैं। AapkaLabh.com के माध्यम से उनका उद्देश्य पाठकों तक सही, उपयोगी और नवीनतम जानकारी पहुँचाना है।