भारत सरकार ने पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए PM Vishwakarma Yojana शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹15000 की टूलकिट सहायता, स्किल ट्रेनिंग और कम ब्याज पर लोन की सुविधा दी जाती है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि PM Vishwakarma Toolkit ₹15000 कैसे मिलेगी, तो इस लेख में पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में बताई गई है।
PM Vishwakarma Toolkit ₹15000 क्या है
इस योजना के तहत सरकार कारीगरों को उनके काम के लिए जरूरी उपकरण खरीदने हेतु ₹15000 तक की सहायता प्रदान करती है।
यह राशि प्रशिक्षण और कौशल सत्यापन (Skill Verification) के बाद दी जाती है ताकि कारीगर अपने काम के लिए आधुनिक टूल खरीद सकें। और अपनी रोजगार को बढ़ा सके।
किन लोगों को टूलकिट का लाभ मिलेगा
इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलता है जो पारंपरिक काम करते हैं, जैसे:

बढ़ई (Carpenter)
लोहार (Blacksmith)
दर्जी (Tailor)
सुनार (Goldsmith)
कुम्हार (Potter)
नाई (Barber)
मोची (Cobbler)
सरकार ने ऐसे 18 प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों को इस योजना में शामिल किया है।
टूलकिट पाने के लिए पात्रता
आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए, उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, पारंपरिक कारीगर या शिल्पकार होना चाहिए। व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए ।
जरूरी दस्तावेज
PM Vishwakarma Yojana के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज जरूरी होते हैं: आधार कार्ड,बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र की आवश्यकता होती है।
PM Vishwakarma Toolkit ₹15000 कैसे मिलेगी
टूलकिट पाने के लिए इन चरणों का पालन करना होगा: सबसे पहले योजना में पंजीकरण (Registration) कराना होगा। आधार और मोबाइल नंबर से ई-केवाईसी करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा उसके बाद कौशल सत्यापन (Skill Verification) किया जाएगा
प्रशिक्षण शुरू होने के बाद ₹15000 की टूलकिट सहायता दी जाएगी।

योजना के अन्य लाभ
इस योजना के तहत सिर्फ टूलकिट ही नहीं बल्कि कई अन्य लाभ भी मिलते हैं:
•स्किल ट्रेनिंग
•प्रमाणपत्र (Certificate)
•कम ब्याज पर लोन (₹3 लाख तक)
•व्यापार बढ़ाने के लिए सहायता।
Important Links जरूरी वेबसाइट
Official Website: https://pmvishwakarma.gov.in
Helpline Number: 1800-267-7777
FAQ
Q1. PM Vishwakarma Toolkit के तहत कितनी राशि मिलती है?
Ans. इस योजना में कारीगरों को ₹15000 तक की टूलकिट सहायता दी जाती है।
Q2. PM Vishwakarma Yojana कब शुरू हुई थी?
Ans. यह योजना 17 सितंबर 2023 को शुरू की गई थी।
Q3. PM Vishwakarma Yojana में आवेदन कैसे करें?
Ans. आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी CSC केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अंततः, PM Vishwakarma Yojana कारीगरों के जीवन स्तर को सुधारने, उनकी आय बढ़ाने और देश की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है।