जमीन खरीदने से पहले क्या देखें: ये 15 ज़रूरी बातें बचाएंगी आपका पैसा

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, यह सवाल हर खरीदार को सबसे पहले पूछना चाहिए। शर्मा जी ने यह सवाल नहीं पूछा और आज कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। मेरे एक जानने वाले, शर्मा जी, ने सालों की बचत लगाकर एक प्लॉट खरीदा। रेट अच्छा था और बेचने वाला बहुत मीठा बोलता था।

रजिस्ट्री के दो साल बाद वे घर बनवाने गए, तो पड़ोस से एक आदमी आ गया और बोला, “ये ज़मीन तो हमारे परिवार की है।” मामला कोर्ट पहुँचा और आज भी चल रहा है।

तो जमीन खरीदने से पहले क्या देखें? सबसे पहला काम है रिकॉर्ड खुद निकालना। इसके लिए UP भूलेख पर खसरा खतौनी कैसे देखें, यह पहले समझ लें।

इस लेख में आपको जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, इसकी 15 बातें, सरकारी पोर्टल और FAQ एक ही जगह मिलेंगे।

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें: 15 ज़रूरी बातें और सावधानियां

1. बेचने वाला असली मालिक है या नहीं?

  • जिसके नाम पर ज़मीन है, वही बेच रहा है या नहीं, यह देखें।
  • उसका आधार, पैन और ज़मीन के कागज़ आपस में मिलाएँ।
  • अगर कोई पावर ऑफ़ अटॉर्नी पर बेच रहा है, तो उसकी वैधता खास तौर पर जाँचें।

खतौनी में बेचने वाले का नाम या स्पेलिंग गलत मिले, तो पहले उसे ठीक कराने को कहें। प्रक्रिया यहाँ समझाई है: खतौनी में नाम सुधार कैसे करें।

2. मालिकाना हक़ की पूरी चेन (Legal Title Search)

सिर्फ़ मौजूदा मालिक का नाम काफ़ी नहीं है। देखें कि ज़मीन पहले किसके नाम थी और कैसे बदली: बिक्री, वसीयत, बँटवारा या विरासत।

  • बीच में कोई कड़ी टूटी तो नहीं, यह देखें।
  • कम से कम 30 साल का रिकॉर्ड देखना अच्छा माना जाता है।
  • यह जाँच किसी प्रॉपर्टी वकील से कराएँ।

बेचने वाले का नाम खतौनी में दर्ज है या नहीं, यह खसरा खतौनी की ऑनलाइन नकल से मिलाएँ।

जमीन के कागजात कैसे चेक करें?

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, इसमें सबसे ऊपर कागज़ात की जाँच आती है। रिकॉर्ड खुद निकालें, बेचने वाले के दिए कागज़ पर भरोसा न करें।

3. खसरा खतौनी कैसे देखें (ऑनलाइन)

रिकॉर्ड खुद निकालें, बेचने वाले के दिए कागज़ के भरोसे न रहें। उत्तर प्रदेश में:

  • upbhulekh.gov.in खोलें।
  • “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें” पर क्लिक करें।
  • ज़िला, तहसील और गाँव चुनें।
  • गाटा (खसरा) संख्या, खाता संख्या या खातेदार के नाम से खोजें।

ध्यान दें: ऑनलाइन नकल सिर्फ़ जानकारी के लिए होती है। बैंक लोन या कोर्ट के लिए सत्यापित नकल चाहिए, जो तहसील से मिलती है। पोर्टल पर नकल कैसे निकलती है, इसके स्क्रीनशॉट वाले स्टेप चाहिए तो हमारा खसरा खतौनी कैसे देखें वाला लेख पढ़ें।

4. नक्शा और सीमा

upbhunaksha.gov.in पर प्लॉट का नक्शा देखें। रकबा और चौहद्दी कागज़ से मिलती है या नहीं, यह जाँचें।

5. भार प्रमाणपत्र (Encumbrance Certificate)

यह बताता है कि ज़मीन पर कोई लोन, गिरवी या बकाया तो नहीं।

  • UP में यह निबंधन विभाग (igrsup.gov.in) से मिलता है।
  • खतौनी और भार प्रमाणपत्र, दोनों निकालें। अकेला एक काफ़ी नहीं है।
  • कोर्ट केस की जानकारी वकील से करवाएँ। भूलेख पर भी ज़मीन के विवाद की स्थिति देखने का विकल्प है।

प्लॉट खरीदने के नियम: ज़मीन का प्रकार और उपयोग (Zoning & Land Use)

6. ज़मीन खेती की है, आवासीय या व्यावसायिक?

  • कृषि भूमि पर सीधे घर नहीं बनता।
  • पहले भू-उपयोग परिवर्तन की अनुमति चाहिए।
  • नियम राज्य के हिसाब से अलग हैं, इसलिए तहसील या विकास प्राधिकरण से पुष्टि करें।

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें की सूची में ज़मीन की किस्म सबसे अहम बातों में से एक है, क्योंकि कृषि भूमि पर सीधे घर नहीं बनता।

7. कॉलोनी या लेआउट मंज़ूर है या नहीं?

  • नक्शा विकास प्राधिकरण से पास है या नहीं, यह पूछें।
  • अवैध कॉलोनी में बिजली, पानी और नक्शा पास कराने में दिक्कत आती है। लोन भी मुश्किल से मिलता है।
  • डेवलपर का प्रोजेक्ट है तो up-rera.in पर RERA पंजीकरण जाँचें।

8. अधिग्रहण या सड़क चौड़ीकरण का खतरा

मास्टर प्लान, ग्रीन बेल्ट या अधिग्रहण में ज़मीन तो नहीं आती, यह विकास प्राधिकरण या तहसील से पता करें। सस्ता प्लॉट कई बार आधा सड़क में चला जाता है।

अन्य ज़रूरी बातें जो लोग अक्सर भूल जाते हैं

कागज़ात के अलावा जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, यह भी जानना ज़रूरी है। नीचे की बातें लोग अक्सर भूल जाते हैं।

9. आने-जाने का रास्ता (Approach Road)

  • ज़मीन तक सरकारी या पक्का रास्ता है या नहीं, देखें।
  • अगर रास्ता किसी की निजी ज़मीन से होकर जाता है, तो उसके इस्तेमाल का लिखित अधिकार लें।
  • रास्ते की चौड़ाई भी देखें, क्योंकि बाद में नक्शा पास कराते समय यह काम आती है।

10. बकाया टैक्स, बिजली और पानी

  • संपत्ति कर (Property Tax) बकाया तो नहीं, यह नगर निगम या नगर पालिका से पता करें।
  • बिजली और पानी का कोई बिल या कनेक्शन बकाया हो, तो वह नए मालिक पर आ सकता है।
  • कृषि भूमि पर आमतौर पर संपत्ति कर नहीं लगता, पर शहरी सीमा के प्लॉट पर लग सकता है।

11. सह-हिस्सेदारों और वारिसों की सहमति

  • पुश्तैनी ज़मीन में सभी वारिसों की सहमति ज़रूरी है।
  • एक भाई के बेचने से सौदा पक्का नहीं होता।
  • कोई वारिस नाबालिग हो, तो और सावधानी चाहिए।

12. मौके पर जाकर खुद देखें

  • कब्ज़ा किसका है और कोई रह तो नहीं रहा।
  • ज़मीन की नाप कागज़ से मिलती है या नहीं।
  • आसपास के लोगों से बात करें। पड़ोसी वह बता देते हैं जो कागज़ नहीं बताते।
  • ज़रूरत हो तो लेखपाल/सर्वेयर से सीमांकन करवा लें।

13. कीमत की तुलना

  • आसपास की हाल की रजिस्ट्रियों और सर्किल रेट से भाव मिलाएँ।
  • बहुत सस्ता सौदा अक्सर किसी छिपी समस्या का इशारा होता है।
  • “आज ही फ़ाइनल करो” वाला दबाव खतरे की घंटी है।

रजिस्ट्री से पहले और बाद में क्या करें?

14. एग्रीमेंट टू सेल (Agreement to Sale)

रजिस्ट्री से पहले दोनों पक्ष लिखित में शर्तें तय कर लें:

  • कुल कीमत और बयाना (advance) की रकम
  • बाकी भुगतान की तारीख और रजिस्ट्री की अंतिम तारीख
  • शर्त टूटने पर क्या होगा
  • बयाने की रसीद ज़रूर लें, और भुगतान बैंक के ज़रिए करें

ध्यान रहे कि एग्रीमेंट टू सेल से मालिकाना हक़ नहीं बदलता। हक़ रजिस्ट्री से ही मिलता है।

15. रजिस्ट्री और दाखिल खारिज

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, इसकी पूरी जाँच के बाद भी वकील से एक बार कागज़ात ज़रूर दिखवा लें।

  • स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क समय पर भरें।
  • रजिस्ट्री में असली कीमत और सही ब्यौरा दर्ज हो।
  • पूरा पैसा नकद न दें। चेक या बैंक ट्रांसफ़र से दें।
  • रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज (म्यूटेशन) ज़रूर करवाएँ।

दाखिल खारिज क्या होता है? यह सरकारी रिकॉर्ड में मालिक का नाम बदलवाने की प्रक्रिया है। इसके बिना रिकॉर्ड में पुराने मालिक का नाम ही रहता है, और बहुत लोग यही कदम भूल जाते हैं।

रजिस्ट्री के बाद आपका आवेदन कहाँ तक पहुँचा, यह घर बैठे देखा जा सकता है। तरीका यहाँ है: दाखिल खारिज ऑनलाइन कैसे चेक करें (UP)।

वकील से सलाह ज़रूर लें

डील फ़ाइनल करने से पहले किसी अच्छे प्रॉपर्टी वकील से सभी दस्तावेज़ों की कानूनी जाँच (Legal Title Search) करवाएँ।

उनकी फ़ीस आपके पूरे निवेश के सामने बहुत छोटी होती है। पर वे आपको शर्मा जी वाली स्थिति से बचा सकते हैं।

सरकारी पोर्टल जहाँ आप खुद जाँच सकते हैं (UP, 2026)

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, इसकी जाँच आप इन सरकारी पोर्टलों पर खुद कर सकते हैं।

क्या देखना हैकहाँ देखें
खसरा/गाटा, खतौनी, जमाबंदीupbhulekh.gov.in
ज़मीन का नक्शाupbhunaksha.gov.in
भार प्रमाणपत्र, रजिस्ट्री जानकारीigrsup.gov.in
RERA पंजीकरणup-rera.in
डिजिटल खसरा, फसल ब्यौराekhasra.up.gov.in
  • असली सरकारी साइट का पता .gov.in पर खत्म होता है। RERA की साइट up-rera.in है।
  • लिंक खुद टाइप करें या बुकमार्क करें, क्योंकि नकली साइटें असली जैसी दिखती हैं।
  • भूलेख पर नकल देखना मुफ़्त है।

दूसरे राज्य: राजस्थान का अपना खाता (apnakhata.rajasthan.gov.in), हरियाणा का जमाबंदी (jamabandi.nic.in), पंजाब (jamabandi.punjab.gov.in), महाराष्ट्र का महाभूमि (mahabhumi.gov.in) और बिहार भूमि (biharbhumi.bihar.gov.in)।

FAQ

Q1. जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, सबसे ज़रूरी बात?

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, इसमें सबसे ज़रूरी है कि बेचने वाला असली मालिक हो और ज़मीन पर कोई कर्ज़ या विवाद न हो।। इसके लिए खतौनी और भार प्रमाणपत्र दोनों निकालें।

Q2. खसरा और खतौनी में क्या फ़र्क है?

खसरा (UP में गाटा) हर प्लॉट की पहचान संख्या है। खतौनी में उस ज़मीन के मालिक या खातेदार का नाम और हिस्सा दर्ज होता है।

Q3. क्या ऑनलाइन निकली खतौनी कानूनी रूप से मान्य है?

नहीं, वह सिर्फ़ जाँच के लिए है। बैंक लोन या कोर्ट के लिए तहसील की सत्यापित नकल चाहिए।

Q4. कृषि भूमि पर घर बना सकते हैं?

सीधे नहीं। पहले भू-उपयोग परिवर्तन की अनुमति लेनी होती है।

Q5. क्या रजिस्ट्री से ही मालिकाना हक़ पक्का हो जाता है?

रजिस्ट्री ज़रूरी है, पर अगर बेचने वाले के पास ही सही हक़ नहीं था, तो रजिस्ट्री से भी आपको हक़ नहीं मिलता। इसलिए टाइटल की चेन जाँचना ज़रूरी है।

Q6. पुश्तैनी ज़मीन खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

सभी वारिसों की सहमति और हस्ताक्षर लें। वंशावली और बँटवारे के कागज़ भी देखें।

Q7. RERA की क्या भूमिका है?

डेवलपर की कॉलोनी या प्रोजेक्ट में प्लॉट ले रहे हैं, तो पंजीकरण up-rera.in पर जाँचें। किसी व्यक्ति से सीधे खरीदी ज़मीन पर यह लागू नहीं होता।

Q8. ज़मीन खरीदने में कौन-कौन से खर्च लगते हैं?

कीमत के अलावा स्टाम्प ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन शुल्क, वकील की फ़ीस और दाखिल खारिज का खर्च। दरें सब-रजिस्ट्रार ऑफ़िस से पूछ लें।

Q9. क्या सारा पैसा नकद देना ठीक है?

नहीं। बैंक ट्रांसफ़र या चेक से दें, ताकि सबूत रहे।

(नोट: प्रक्रियाएँ, शुल्क और पोर्टल समय के साथ बदल सकते हैं, और नियम हर राज्य में थोड़े अलग होते हैं। यह सामान्य जानकारी है, कानूनी सलाह नहीं है। फ़ैसला करने से पहले अपने क्षेत्र के वकील या तहसील से पुष्टि कर लें।)

निष्कर्ष

जमीन खरीदने से पहले क्या देखें, यह जानना ही आधी सुरक्षा है। बेचने वाले की पहचान, खसरा खतौनी, भार प्रमाणपत्र, ज़मीन का प्रकार और रजिस्ट्री के बाद दाखिल खारिज, इन सबको एक-एक करके जाँचें। जल्दबाज़ी न करें, और बड़े सौदे में वकील की सलाह ज़रूर लें।

नोट: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है, कानूनी सलाह नहीं। नियम राज्य अनुसार बदलते हैं, इसलिए सौदा पक्का करने से पहले वकील या तहसील से पुष्टि कर लें।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें और डाउनलोड करें (2026 की पूरी गाइड)

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन पोर्टल

कुछ साल पहले तक यूपी भूलेख खसरा खतौनी निकालने के लिए तहसील के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अब यूपी भूलेख पोर्टल की वजह से खसरा खतौनी ऑनलाइन देखना मोबाइल पर चार मिनट का काम है, और देखने का कोई पैसा भी नहीं लगता।

इस गाइड में आप सीखेंगे कि खतौनी की नकल कैसे निकालें और डाउनलोड करें, खसरा नंबर या नाम से जानकारी कैसे खोजें, खतौनी को पढ़ें कैसे, और ज़मीन खरीदते समय किन बातों से बचें।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें?(जल्दी जवाब)

  1. ब्राउज़र में upbhulekh.gov.in खोलें (यही आधिकारिक वेबसाइट है)
  2. “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” चुनें
  3. अपना जिला, तहसील और गाँव चुनें
  4. गाटा (खसरा) संख्या, खाता संख्या या खातेदार का नाम डालें
  5. कैप्चा भरें, खतौनी खुल जाएगी, फिर PDF सेव या प्रिंट करें

ऑनलाइन देखना मुफ़्त है और लॉगिन नहीं चाहिए। लेकिन यह कॉपी सिर्फ जानकारी के लिए होती है। बैंक लोन या कोर्ट के काम के लिए प्रमाणित नकल चाहिए, जिसके बारे में आगे बताया है।

पहले समझ लें: खसरा, खतौनी और खाता क्या हैं?

तीनों शब्द अक्सर आपस में उलझ जाते हैं, इसलिए एक बार साफ़ कर लें:

  • खसरा / गाटा संख्या: हर प्लॉट का अपना नंबर, जैसे आपके घर का नंबर। यूपी में कई जगह इसे “गाटा” कहते हैं, दोनों एक ही चीज़ हैं।
  • खाता संख्या: एक व्यक्ति या परिवार के नाम पर दर्ज सारी ज़मीनों का खाता। एक खाते में कई गाटा हो सकते हैं।
  • खतौनी: पूरा रजिस्टर। इसमें मालिक का नाम, पिता/पति का नाम, हिस्सा, गाटा नंबर और रकबा (हेक्टेयर में) दर्ज होता है।

मतलब खसरा प्लॉट की पहचान है और खतौनी उस पर मालिकाना हक़ का रिकॉर्ड। इसीलिए यूपी भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी सही होना बहुत ज़रूरी है।

जैसे ज़मीन के रिकॉर्ड के लिए भूलेख ज़रूरी है, वैसे ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप यूपी राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें देख सकते हैं।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने का तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप)

स्टेप 1: सही वेबसाइट खोलें
गर आप अपने मोबाइल से यूपी भूलेख खसरा खतौनी निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले सही सरकारी वेबसाइट पर जाएँ। ब्राउज़र में खुद टाइप करें: upbhulekh.gov.in। गूगल पर कई नकली साइटें इसी जैसी शक्ल बनाकर बैठी हैं और मुफ़्त PDF के भी पैसे माँगती हैं। एड्रेस में .gov.in ज़रूर देख लें।

स्टेप 2: सही विकल्प चुनें
होमपेज पर कई बॉक्स मिलेंगे। ज़्यादातर लोग पहले बॉक्स पर क्लिक करके रुक जाते हैं, जबकि बाकी विकल्प भी काम के हैं:

  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल: चालू फसली वर्ष की खतौनी
  • रियल टाइम खतौनी: इसमें हाल के आदेश भी जुड़े होते हैं। ताज़ा दाखिल-खारिज या बिक्री यहाँ पहले दिखती है
  • खतौनी अंश निर्धारण की नकल: हर सहखातेदार का हिस्सा, गाटा के हिसाब से
  • भूखंड/गाटा की वादग्रस्त स्थिति: पता चलता है कि उस प्लॉट पर कोई विवाद दर्ज है या नहीं

स्टेप 3: जिला, तहसील और गाँव चुनें
गाँव के नाम हिंदी में आते हैं। अगर गाँव न मिले तो तहसील दोबारा जाँचें, क्योंकि कई बार एक ही नाम के दो गाँव अलग तहसीलों में होते हैं।

स्टेप 4: खोज का तरीका चुनें
आप तीन तरह से खोज सकते हैं: गाटा (खसरा) संख्या से, खाता संख्या से, या खातेदार के नाम से। अगर आपके पास खसरा नंबर है तो वही सबसे सटीक रहता है।

स्टेप 5: नतीजे में से अपना नाम चुनें
सूची में अपने नाम या गाटा पर टिक करें और कैप्चा भरें। खतौनी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 6: डाउनलोड या प्रिंट करें
ब्राउज़र के प्रिंट विकल्प में जाकर “Save as PDF” चुनें। फोन में भी यही तरीका चलता है।

एक छोटी सलाह: अगर वेबसाइट धीमी हो, तो सुबह जल्दी या रात में कोशिश करें। दिन में भीड़ ज़्यादा होने पर पेज अटकता है।

खतौनी कैसे पढ़ें? (ये हिस्सा सबसे ज़रूरी है)

जब आपके सामने यूपी भूलेख खसरा खतौनी का पेज खुल जाए, तो सिर्फ नाम देखकर संतुष्ट मत हो जाइए।। ऊपर हेडर में ज़िला, तहसील, गाँव, फसली वर्ष और खाता संख्या होती है।

फसली वर्ष 1 जुलाई से 30 जून तक चलता है, इसलिए बहुत पुराने वर्ष की कॉपी का मतलब पुराना रिकॉर्ड हो सकता है।

नीचे खातेदार का नाम, पिता/पति का नाम, उसका हिस्सा और हर गाटा का रकबा होता है। आखिर में दो कॉलम ख़ास ध्यान माँगते हैं:

  • कॉलम 18: बैंक का गिरवी (बंधक) रिकॉर्ड। अगर 18.1 में एंट्री है और 18.2 में उसकी मुक्ति नहीं है, तो ज़मीन पर अब भी बैंक का कर्ज़ चढ़ा हुआ है। किसान क्रेडिट कार्ड का लोन भी यहीं दिखता है।
  • कॉलम 19: टिप्पणियाँ, पुराने आदेश और किसी राजस्व मुकदमे का नंबर। यहाँ केस नंबर दिखे तो आगे बढ़ने से पहले किसी वकील से फाइल पढ़वा लें।

खतौनी का नक्शा कैसे देखें?

नक्शा (भू-नक्शा) अलग वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर मिलता है। वहाँ जिला, तहसील और गाँव चुनकर गाटा नंबर डालें, तो प्लॉट और उसके पड़ोसी प्लॉट हाइलाइट होकर दिख जाते हैं। नक्शे की PDF रिपोर्ट भी निकल जाती है। इसके स्टेप्स हम अपने अगले आर्टिकल में विस्तार से बताएँगे।

ऑनलाइन कॉपी बनाम प्रमाणित नकल

ऑनलाइन कॉपीप्रमाणित (certified) नकल
कहाँ सेupbhulekh.gov.inतहसील का कंप्यूटर कक्ष, जन सेवा केंद्र/CSC, लोकवाणी या e-District
खर्चमुफ़्तमामूली शुल्क, मोटे तौर पर ₹15 से ₹50 (CSC अपना सेवा शुल्क जोड़ सकता है)
कहाँ मान्यजानकारी, जाँच-पड़तालबैंक लोन, कोर्ट, सरकारी योजनाएँ

प्रमाणित नकल का कोई एक आधिकारिक रेट चार्ट हमें नहीं मिला। इसलिए जाने से पहले अपने केंद्र पर पूछ लें। नकल लेते समय देख लें कि उस पर मोहर या डिजिटल हस्ताक्षर हैं और फसली वर्ष चालू है।

ज़मीन खरीदने से पहले ये 5 बातें ज़रूर जाँचें

  1. विक्रेता का नाम खतौनी, आधार और बैनामे में अक्षरशः एक जैसा हो। एक मात्रा का फ़र्क भी रजिस्ट्री रोक सकता है।
  2. गाटा संख्या बैनामे के ड्राफ्ट, भूलेख रिकॉर्ड और भू-नक्शे, तीनों में एक जैसी हो।
  3. अंश (हिस्सा) देखें। संयुक्त परिवार की ज़मीन में एक सहखातेदार से हिस्सा खरीदने का मतलब है “अविभाजित हिस्सा” खरीदना, कोई अलग कटा हुआ टुकड़ा नहीं।
  4. कॉलम 18 और 19 पढ़ें, यानी गिरवी और मुकदमे का रिकॉर्ड।
  5. वादग्रस्त स्थिति वाला विकल्प चलाकर देखें, और बयाना देने से पहले ही।

एक बात और: खतौनी में नाम होना मालिकाना हक़ का पक्का सबूत नहीं है। सिविल कोर्ट के मुकदमे या बिक्री के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट इसमें नहीं दिखते। बड़ी रकम का सौदा हो तो वकील से जाँच ज़रूर कराएँ।

आम समस्याएँ और उनके हल

गाँव या खतौनी दिख ही नहीं रही। चकबंदी वाले गाँवों या जिनकी नई खतौनी अभी डिजिटल साइन नहीं हुई, उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन न मिले तो घबराइए नहीं। ऐसे में तहसील से कॉपी लें।

नाम गलत छपा है। राजस्व संहिता 2006 की धारा 38 के तहत तहसीलदार को आवेदन देकर सुधार कराया जा सकता है। साथ में खतौनी की प्रमाणित नकल और पहचान के सबूत (परिवार रजिस्टर, स्कूल प्रमाणपत्र, आधार/पैन) लगाएँ।

रजिस्ट्री के बाद भी पुराना मालिक दिख रहा है। रजिस्ट्री से खतौनी अपने आप नहीं बदलती। उसके लिए दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराना पड़ता है, जो धारा 34 के तहत तहसीलदार करता है। उसकी स्थिति vaad.up.nic.in पर रजिस्ट्री नंबर से ट्रैक कर सकते हैं।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण (YEIDA) की ज़मीन। वहाँ फ्लैट और प्लॉट प्राधिकरण से लीज़ पर होते हैं, इसलिए प्राधिकरण का आवंटन रिकॉर्ड देखना पड़ता है, भूलेख की खतौनी से काम नहीं चलेगा।

FAQ

Q1. क्या यूपी भूलेख पर खतौनी देखने का कोई शुल्क है?

नहीं, ऑनलाइन देखना मुफ़्त है और लॉगिन भी नहीं चाहिए। जो साइट मुफ़्त PDF के पैसे माँगे, वह नकली हो सकती है।

Q2. क्या ऑनलाइन निकाली गई खतौनी बैंक लोन के लिए मान्य है?

पहली जाँच के लिए चल जाती है, पर ज़्यादातर बैंक तहसील या जन सेवा केंद्र की प्रमाणित नकल माँगते हैं।

Q3. रियल टाइम खतौनी क्या होती है?

यह वह खतौनी है जिसमें फसली कॉपी बनने के बाद पास हुए सारे आदेश (नया दाखिल-खारिज, बंटवारा, गिरवी) जुड़े होते हैं।

Q4. बिना खसरा नंबर के खतौनी कैसे देखें?

खाता संख्या या खातेदार के नाम से खोज सकते हैं। नाम की स्पेलिंग अलग-अलग तरह से आज़माएँ, क्योंकि रिकॉर्ड में वर्तनी की गड़बड़ी आम है।
अगर आपको अपना खसरा नंबर याद नहीं है, तब भी आप खातेदार के नाम से यूपी भूलेख खसरा खतौनी आसानी से खोज सकते हैं।

Q5. क्या यूपी के सभी 75 जिलों की खतौनी मिल जाती है?

हाँ, पोर्टल पर सभी जिलों का रिकॉर्ड उपलब्ध बताया जाता है। चकबंदी वाले कुछ गाँव अपवाद हो सकते हैं।

Q6. नक्शा कहाँ मिलेगा?

भू-नक्शा upbhunaksha.gov.in पर मिलता है, जहाँ गाटा नंबर डालकर प्लॉट की सीमा देख सकते हैं।

निष्कर्ष

पोर्टल पर यूपी भूलेख खसरा खतौनी देखने में सिर्फ चार मिनट लगते हैं, पर इन्हीं चार मिनटों में आप लाखों की गड़बड़ी से बच सकते हैं, पर इन्हीं चार मिनटों में आप लाखों की गड़बड़ी से बच सकते हैं।

ज़मीन का सौदा करने से पहले खुद रिकॉर्ड खोलकर देखें, और बैंक या कोर्ट के काम के लिए प्रमाणित नकल ही लें।