यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें और डाउनलोड करें (2026 की पूरी गाइड)

कुछ साल पहले तक यूपी भूलेख खसरा खतौनी निकालने के लिए तहसील के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। अब यूपी भूलेख पोर्टल की वजह से खसरा खतौनी ऑनलाइन देखना मोबाइल पर चार मिनट का काम है, और देखने का कोई पैसा भी नहीं लगता।

इस गाइड में आप सीखेंगे कि खतौनी की नकल कैसे निकालें और डाउनलोड करें, खसरा नंबर या नाम से जानकारी कैसे खोजें, खतौनी को पढ़ें कैसे, और ज़मीन खरीदते समय किन बातों से बचें।

इस लेख में जानें

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें?(जल्दी जवाब)

  1. ब्राउज़र में upbhulekh.gov.in खोलें (यही आधिकारिक वेबसाइट है)
  2. “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” चुनें
  3. अपना जिला, तहसील और गाँव चुनें
  4. गाटा (खसरा) संख्या, खाता संख्या या खातेदार का नाम डालें
  5. कैप्चा भरें, खतौनी खुल जाएगी, फिर PDF सेव या प्रिंट करें

ऑनलाइन देखना मुफ़्त है और लॉगिन नहीं चाहिए। लेकिन यह कॉपी सिर्फ जानकारी के लिए होती है। बैंक लोन या कोर्ट के काम के लिए प्रमाणित नकल चाहिए, जिसके बारे में आगे बताया है।

पहले समझ लें: खसरा, खतौनी और खाता क्या हैं?

तीनों शब्द अक्सर आपस में उलझ जाते हैं, इसलिए एक बार साफ़ कर लें:

  • खसरा / गाटा संख्या: हर प्लॉट का अपना नंबर, जैसे आपके घर का नंबर। यूपी में कई जगह इसे “गाटा” कहते हैं, दोनों एक ही चीज़ हैं।
  • खाता संख्या: एक व्यक्ति या परिवार के नाम पर दर्ज सारी ज़मीनों का खाता। एक खाते में कई गाटा हो सकते हैं।
  • खतौनी: पूरा रजिस्टर। इसमें मालिक का नाम, पिता/पति का नाम, हिस्सा, गाटा नंबर और रकबा (हेक्टेयर में) दर्ज होता है।

मतलब खसरा प्लॉट की पहचान है और खतौनी उस पर मालिकाना हक़ का रिकॉर्ड। इसीलिए यूपी भूलेख खसरा खतौनी की जानकारी सही होना बहुत ज़रूरी है।

जैसे ज़मीन के रिकॉर्ड के लिए भूलेख ज़रूरी है, वैसे ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आप यूपी राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें देख सकते हैं।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन देखने का तरीका (स्टेप-बाय-स्टेप)

स्टेप 1: सही वेबसाइट खोलें
गर आप अपने मोबाइल से यूपी भूलेख खसरा खतौनी निकालना चाहते हैं, तो सबसे पहले सही सरकारी वेबसाइट पर जाएँ। ब्राउज़र में खुद टाइप करें: upbhulekh.gov.in। गूगल पर कई नकली साइटें इसी जैसी शक्ल बनाकर बैठी हैं और मुफ़्त PDF के भी पैसे माँगती हैं। एड्रेस में .gov.in ज़रूर देख लें।

स्टेप 2: सही विकल्प चुनें
होमपेज पर कई बॉक्स मिलेंगे। ज़्यादातर लोग पहले बॉक्स पर क्लिक करके रुक जाते हैं, जबकि बाकी विकल्प भी काम के हैं:

  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल: चालू फसली वर्ष की खतौनी
  • रियल टाइम खतौनी: इसमें हाल के आदेश भी जुड़े होते हैं। ताज़ा दाखिल-खारिज या बिक्री यहाँ पहले दिखती है
  • खतौनी अंश निर्धारण की नकल: हर सहखातेदार का हिस्सा, गाटा के हिसाब से
  • भूखंड/गाटा की वादग्रस्त स्थिति: पता चलता है कि उस प्लॉट पर कोई विवाद दर्ज है या नहीं

स्टेप 3: जिला, तहसील और गाँव चुनें
गाँव के नाम हिंदी में आते हैं। अगर गाँव न मिले तो तहसील दोबारा जाँचें, क्योंकि कई बार एक ही नाम के दो गाँव अलग तहसीलों में होते हैं।

स्टेप 4: खोज का तरीका चुनें
आप तीन तरह से खोज सकते हैं: गाटा (खसरा) संख्या से, खाता संख्या से, या खातेदार के नाम से। अगर आपके पास खसरा नंबर है तो वही सबसे सटीक रहता है।

स्टेप 5: नतीजे में से अपना नाम चुनें
सूची में अपने नाम या गाटा पर टिक करें और कैप्चा भरें। खतौनी स्क्रीन पर खुल जाएगी।

स्टेप 6: डाउनलोड या प्रिंट करें
ब्राउज़र के प्रिंट विकल्प में जाकर “Save as PDF” चुनें। फोन में भी यही तरीका चलता है।

एक छोटी सलाह: अगर वेबसाइट धीमी हो, तो सुबह जल्दी या रात में कोशिश करें। दिन में भीड़ ज़्यादा होने पर पेज अटकता है।

खतौनी कैसे पढ़ें? (ये हिस्सा सबसे ज़रूरी है)

जब आपके सामने यूपी भूलेख खसरा खतौनी का पेज खुल जाए, तो सिर्फ नाम देखकर संतुष्ट मत हो जाइए।। ऊपर हेडर में ज़िला, तहसील, गाँव, फसली वर्ष और खाता संख्या होती है।

फसली वर्ष 1 जुलाई से 30 जून तक चलता है, इसलिए बहुत पुराने वर्ष की कॉपी का मतलब पुराना रिकॉर्ड हो सकता है।

नीचे खातेदार का नाम, पिता/पति का नाम, उसका हिस्सा और हर गाटा का रकबा होता है। आखिर में दो कॉलम ख़ास ध्यान माँगते हैं:

  • कॉलम 18: बैंक का गिरवी (बंधक) रिकॉर्ड। अगर 18.1 में एंट्री है और 18.2 में उसकी मुक्ति नहीं है, तो ज़मीन पर अब भी बैंक का कर्ज़ चढ़ा हुआ है। किसान क्रेडिट कार्ड का लोन भी यहीं दिखता है।
  • कॉलम 19: टिप्पणियाँ, पुराने आदेश और किसी राजस्व मुकदमे का नंबर। यहाँ केस नंबर दिखे तो आगे बढ़ने से पहले किसी वकील से फाइल पढ़वा लें।

खतौनी का नक्शा कैसे देखें?

नक्शा (भू-नक्शा) अलग वेबसाइट upbhunaksha.gov.in पर मिलता है। वहाँ जिला, तहसील और गाँव चुनकर गाटा नंबर डालें, तो प्लॉट और उसके पड़ोसी प्लॉट हाइलाइट होकर दिख जाते हैं। नक्शे की PDF रिपोर्ट भी निकल जाती है। इसके स्टेप्स हम अपने अगले आर्टिकल में विस्तार से बताएँगे।

ऑनलाइन कॉपी बनाम प्रमाणित नकल

ऑनलाइन कॉपीप्रमाणित (certified) नकल
कहाँ सेupbhulekh.gov.inतहसील का कंप्यूटर कक्ष, जन सेवा केंद्र/CSC, लोकवाणी या e-District
खर्चमुफ़्तमामूली शुल्क, मोटे तौर पर ₹15 से ₹50 (CSC अपना सेवा शुल्क जोड़ सकता है)
कहाँ मान्यजानकारी, जाँच-पड़तालबैंक लोन, कोर्ट, सरकारी योजनाएँ

प्रमाणित नकल का कोई एक आधिकारिक रेट चार्ट हमें नहीं मिला। इसलिए जाने से पहले अपने केंद्र पर पूछ लें। नकल लेते समय देख लें कि उस पर मोहर या डिजिटल हस्ताक्षर हैं और फसली वर्ष चालू है।

ज़मीन खरीदने से पहले ये 5 बातें ज़रूर जाँचें

  1. विक्रेता का नाम खतौनी, आधार और बैनामे में अक्षरशः एक जैसा हो। एक मात्रा का फ़र्क भी रजिस्ट्री रोक सकता है।
  2. गाटा संख्या बैनामे के ड्राफ्ट, भूलेख रिकॉर्ड और भू-नक्शे, तीनों में एक जैसी हो।
  3. अंश (हिस्सा) देखें। संयुक्त परिवार की ज़मीन में एक सहखातेदार से हिस्सा खरीदने का मतलब है “अविभाजित हिस्सा” खरीदना, कोई अलग कटा हुआ टुकड़ा नहीं।
  4. कॉलम 18 और 19 पढ़ें, यानी गिरवी और मुकदमे का रिकॉर्ड।
  5. वादग्रस्त स्थिति वाला विकल्प चलाकर देखें, और बयाना देने से पहले ही।

एक बात और: खतौनी में नाम होना मालिकाना हक़ का पक्का सबूत नहीं है। सिविल कोर्ट के मुकदमे या बिक्री के रजिस्टर्ड एग्रीमेंट इसमें नहीं दिखते। बड़ी रकम का सौदा हो तो वकील से जाँच ज़रूर कराएँ।

आम समस्याएँ और उनके हल

गाँव या खतौनी दिख ही नहीं रही। चकबंदी वाले गाँवों या जिनकी नई खतौनी अभी डिजिटल साइन नहीं हुई, उनका रिकॉर्ड ऑनलाइन न मिले तो घबराइए नहीं। ऐसे में तहसील से कॉपी लें।

नाम गलत छपा है। राजस्व संहिता 2006 की धारा 38 के तहत तहसीलदार को आवेदन देकर सुधार कराया जा सकता है। साथ में खतौनी की प्रमाणित नकल और पहचान के सबूत (परिवार रजिस्टर, स्कूल प्रमाणपत्र, आधार/पैन) लगाएँ।

रजिस्ट्री के बाद भी पुराना मालिक दिख रहा है। रजिस्ट्री से खतौनी अपने आप नहीं बदलती। उसके लिए दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) कराना पड़ता है, जो धारा 34 के तहत तहसीलदार करता है। उसकी स्थिति vaad.up.nic.in पर रजिस्ट्री नंबर से ट्रैक कर सकते हैं।

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण (YEIDA) की ज़मीन। वहाँ फ्लैट और प्लॉट प्राधिकरण से लीज़ पर होते हैं, इसलिए प्राधिकरण का आवंटन रिकॉर्ड देखना पड़ता है, भूलेख की खतौनी से काम नहीं चलेगा।

FAQ

Q1. क्या यूपी भूलेख पर खतौनी देखने का कोई शुल्क है?

नहीं, ऑनलाइन देखना मुफ़्त है और लॉगिन भी नहीं चाहिए। जो साइट मुफ़्त PDF के पैसे माँगे, वह नकली हो सकती है।

Q2. क्या ऑनलाइन निकाली गई खतौनी बैंक लोन के लिए मान्य है?

पहली जाँच के लिए चल जाती है, पर ज़्यादातर बैंक तहसील या जन सेवा केंद्र की प्रमाणित नकल माँगते हैं।

Q3. रियल टाइम खतौनी क्या होती है?

यह वह खतौनी है जिसमें फसली कॉपी बनने के बाद पास हुए सारे आदेश (नया दाखिल-खारिज, बंटवारा, गिरवी) जुड़े होते हैं।

Q4. बिना खसरा नंबर के खतौनी कैसे देखें?

खाता संख्या या खातेदार के नाम से खोज सकते हैं। नाम की स्पेलिंग अलग-अलग तरह से आज़माएँ, क्योंकि रिकॉर्ड में वर्तनी की गड़बड़ी आम है।
अगर आपको अपना खसरा नंबर याद नहीं है, तब भी आप खातेदार के नाम से यूपी भूलेख खसरा खतौनी आसानी से खोज सकते हैं।

Q5. क्या यूपी के सभी 75 जिलों की खतौनी मिल जाती है?

हाँ, पोर्टल पर सभी जिलों का रिकॉर्ड उपलब्ध बताया जाता है। चकबंदी वाले कुछ गाँव अपवाद हो सकते हैं।

Q6. नक्शा कहाँ मिलेगा?

भू-नक्शा upbhunaksha.gov.in पर मिलता है, जहाँ गाटा नंबर डालकर प्लॉट की सीमा देख सकते हैं।

निष्कर्ष

पोर्टल पर यूपी भूलेख खसरा खतौनी देखने में सिर्फ चार मिनट लगते हैं, पर इन्हीं चार मिनटों में आप लाखों की गड़बड़ी से बच सकते हैं, पर इन्हीं चार मिनटों में आप लाखों की गड़बड़ी से बच सकते हैं।

ज़मीन का सौदा करने से पहले खुद रिकॉर्ड खोलकर देखें, और बैंक या कोर्ट के काम के लिए प्रमाणित नकल ही लें।

सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और भूलेख की ताजा अपडेट सबसे पहले पाएं!

Telegram चैनल से जुड़ें

Leave a Comment