अगर आपको PM किसान योजना का पैसा नहीं मिल रहा है या आपका पैसा रुक गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज के समय में बहुत से किसान इस समस्या का सामना कर रहे हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PM Kisan का पैसा किन 5 कारणों से रुक जाता है और उसे कैसे ठीक करें।
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (PM Kisan) योजना देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली एक महत्वपूर्ण योजना है। ये वर्ष 2019 में शुरू की गई यह योजना आज करोड़ों किसानों के लिए आय का सहारा बन चुकी है।
साल 2026 में भी PM Kisan Yojana किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि खेती से जुड़े खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में ₹6000 की वार्षिक सहायता किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य कृषि कार्यों में सहायता करती है।
PM kisan yojna
यहां PM Kisan Yojana 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताया गया है।
PM Kisan Yojana क्या है? (विस्तार से समझें)
PM Kisan एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसका पूरा खर्च भारत सरकार वहन करती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।
इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।
पहली किस्त – अप्रैल से जुलाई
दूसरी किस्त – अगस्त से नवंबर
तीसरी किस्त – दिसंबर से मार्च
राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
2000 kisan nidi yojna
PM Kisan Yojana का उद्देश्य
छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।
खेती के खर्च में सहायता प्रदान करना
किसानों को साहूकारों पर निर्भर होने से बचाने के लिए।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना
कृषि उत्पादन में वृद्धि को प्रोत्साहित करना होता हैं।
योजना के तहत मिलने वाली राशि। विवरण जानकारी वार्षिक सहायता ₹6000 ।
किस्तों की संख्या 3 प्रति किस्त राशि ₹2000 भुगतान का तरीका DBT मतलब सीधे खाते में रकम।
यह राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
PM Kisan 2026 के लिए पात्रता
PM Kisan Yojana का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जो निम्न शर्तों को पूरा करते हैं:
•किसान भारत का नागरिक हो •उसके नाम कृषि योग्य भूमि हो •छोटे और सीमांत किसान प्राथमिक पात्र • आधार कार्ड अनिवार्य • बैंक खाता सक्रिय activ हो।
कौन पात्र नहीं है?
आयकरदाता मतलब कि जिनकी आय अधिक हो।
किसान सरकारी कर्मचारी ना हो।
संवैधानिक पदधारी न हो।
बड़े भूमि धारक किसान न हो मतलब कि बड़े फर्म जिनके पास होते है।
जरूरी दस्तावेज (Document) कौन से है।
इसमें किसान के आधार कार्ड, बैंक पासबुक,भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो
इन दस्तावेजों की सही जानकारी देना जरूरी है, वरना आवेदन रद्द हो सकता है।
PM Kisan में ऑनलाइन पंजीकरण mobile se कैसे करें?
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, वह पर “New Farmer Registration” विकल्प चुनें, अपना आधार नंबर दर्ज करें, आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, OTP सत्यापन करें ।
उसके बाद अपना राज्य और जिला चुनें, अपनी भूमि और बैंक विवरण भरें , फिर आवेदन सबमिट कर दें।
आवेदन के बाद राज्य सरकार द्वारा सत्यापन किया जाता है।जिस में कुछ समय लग सकता है
PM Kisan eKYC क्यों जरूरी है?
सरकार ने फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए eKYC अनिवार्य कर दी है। मतलब कि जिनको सच में बहुत जरूरी है उनको लाभ मिल सके।
eKYC के प्रकार:
OTP आधारित eKYC (ऑनलाइन) जिसको आप आने मोबाइल से भी कर सकते है
दूसरा है बायोमेट्रिक eKYC (CSC केंद्र पर)
यदि eKYC पूरी नहीं की गई है, तो अगली किस्त रुक सकती है।
PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें?
आधिकारिक वेबसाइट खोलें, “Beneficiary Status” पर क्लिक करें उसके बाद, आधार / मोबाइल नंबर दर्ज करें।आपके नंबर पर मिले OTP डालें।अपनी भुगतान की स्थिति देखें।
स्टेटस में आपको यह जानकारी मिल सकती है:
FTO Generated
RFT Signed by State
Payment Success
Payment Pending
लाभार्थी सूची कैसे देखें?
Beneficiary List विकल्प चुनें, उसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें फिर सूची डाउनलोड करें। सूची में अपना नाम चेक करें।
यदि नाम सूची में नहीं है, तो आवेदन की स्थिति चेक करें।
2000 न मिलने के कारण
अगर आपके eKYC अधूरी है, या फिर आपका बैंक खाता निष्क्रिय है तब भी या फिर आधार और बैंक नाम mismatch या कोई भी नाम लिखने में गलती होने की वजह से भी और भूमि रिकॉर्ड में गलती होने की वजह से भी किस्त आने में समस्या हो सकती हैं।
eKYC अनिवार्य होती है,आधार लिंकिंग जरूरी। अगर कोई किसान गलत जानकारी देता है तब गलत जानकारी देने पर लाभ बंद हो जाता है।
समय-समय पर सत्यापन भी करना होता है, ऐसा करके आप वास्तविक जीवन में लाभ ले सकते हैं।
FAQ – PM Kisan Yojana 2026
PM Kisan Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “New Farmer Registration” के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
किस्त कितने समय में खाते में आती है?
FTO Generated होने के बाद कुछ दिनों में राशि खाते में ट्रांसफर हो जाती है।
क्या बिना आधार के लाभ मिल सकता है?
नहीं, आधार अनिवार्य है।
eKYC कैसे करें?
ऑनलाइन OTP या CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक के माध्यम से।
अगर बैंक खाता बदलना हो तो क्या करें?
ऑनलाइन पोर्टल में सुधार विकल्प से अपडेट करें।
क्या महिला किसान भी पात्र हैं?
हाँ, यदि भूमि उनके नाम है।
किस्त क्यों रुक जाती है?
eKYC अधूरी, बैंक समस्या या भूमि रिकॉर्ड त्रुटि के कारण।
लाभार्थी सूची कैसे देखें?
राज्य और जिला चुनकर सूची देखी जा सकती है।
Payment Rejected होने पर क्या करें?
दस्तावेज सत्यापन कराकर पुनः सुधार करें।
क्या यह योजना 2026 में जारी रहेगी?
हाँ, सरकार द्वारा इसे निरंतर जारी रखा गया है।
निष्कर्ष
PM Kisan Yojana 2026 देश के किसानों के लिए एक मजबूत आर्थिक सहायता योजना है। यदि आप पात्र हैं, तो सभी जरूरी दस्तावेज और eKYC प्रक्रिया पूरी रखें। समय-समय पर स्टेटस चेक करें और लाभार्थी सूची में अपना नाम सत्यापित करें।
यह योजना न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि कृषि क्षेत्र को भी मजबूत बनाती है।
सूचना
हम किसी भी सरकारी विभाग से जुड़े नहीं हैं। यह वेबसाइट केवल जानकारी देने के लिए बनाई गई है।