अगर आप 10वीं या 12वीं पास कर चुके हैं और छात्रवृत्ति (Scholarship) का लाभ लेना चाहते हैं, तो UP Scholarship Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोस्ट में हम आपको मोबाइल से बहुत ही आसान तरीके से UP Scholarship फॉर्म भरने का पूरा प्रोसेस बताएंगे।
UP Scholarship 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
1.कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र (Pre-Matric)
2.कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र (Post-Matric Intermediate)
3.Graduation और Post Graduation के छात्र (BA, BSc, BCom, MA, MSc आदि)
4. ITI, Diploma, Polytechnic, B.Tech, B.Ed और D.El.Ed के छात्र
पात्रता (Eligibility Criteria): • आवेदक उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। • परिवार की सालाना आय OBC/General के लिए 2 लाख और SC/ST के लिए 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो। • स्कूल/कॉलेज में कम से कम 75% उपस्थिति होनी चाहिए। • छात्र का बैंक खाता आधार कार्ड और NPCI से लिंक होना चाहिए।
UP Scholarship Form भरने के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
UP Scholarship Form भरने के लिए निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं:
मोबाइल से फॉर्म कैसे भरें (Step-by-Step)
Step 1: वेबसाइट खोलें उसके बाद अपने मोबाइल में ब्राउज़र खोलें और
scholarship.up.gov.in वेबसाइट पर जाएं
Step 2: Registration करें
“Student” सेक्शन में जाएं
“New Registration” पर क्लिक करें
अपनी क्लास (Fresh/Renewal) चुनें
Step 3: जानकारी भरें
नाम
मोबाइल नंबर
ईमेल
आधार नंबर
सब सही-सही भरें, कोई भी गलती करने पर आपको समस्या हो सकती है।
Step 4: Login करें
Registration के बाद ID और Password मिलेगा
उसी से login करें ।
Step 5: फॉर्म भरें
Personal details
Education details
Bank details
आगे ध्यान से भरें।
Step 6: दस्तावेज अपलोड करें
फोटो
मार्कशीट
आधार
Step 7: Final Submit
सभी जानकारी चेक करें
Submit बटन पर क्लिक करें
फॉर्म पूरा हो जाएगा ✔
Common Mistakes (गलतियां जो नहीं करनी)
UP Scholarship Form भरते समय ध्यान रखने योग्य बातें (Common Mistakes):
- गलत बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना (खाता Aadhar और NPCI से लिंक होना चाहिए)
- नाम, पिता का नाम या जन्मतिथि में स्पेलिंग की गलती करना
- अधूरे या पुराने दस्तावेज (Income Certificate) अपलोड करना
- गलत रोल नंबर या एनरोलमेंट नंबर भर देना
- फॉर्म सबमिट करने के बाद फाइनल प्रिंट आउट कॉलेज में जमा न करना
इन गलतियों से आपका फॉर्म रिजेक्ट (Reject) हो सकता है, इसलिए सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
जरूरी टिप – फॉर्म भरने के बाद उसका print या screenshot जरूर रखें ।
FAQ
Q1. क्या 75% से कम अटेंडेंस होने पर स्कॉलरशिप मिलेगी?
नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार स्कूल या कॉलेज में कम से कम 75% बायोमेट्रिक/नियमित उपस्थिति होना अनिवार्य है।
Q2. फॉर्म भरने के बाद कॉलेज में क्या-क्या जमा करना होता है?
फॉर्म भरने के बाद उसका फाइनल प्रिंट आउट और सभी जरूरी दस्तावेजों (जैसे आधार, आय प्रमाण पत्र, पासबुक) की फोटोकॉपी अपने कॉलेज में जमा करनी होती है।
Q3. NPCI Active न होने पर क्या स्कॉलरशिप का पैसा आएगा?
नहीं, स्कॉलरशिप की राशि सीधे आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए अपने बैंक खाते को NPCI/Aadhaar Seeding ज़रूर करवा लें।
Q4. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो क्या करे?
फॉर्म सबमिट करने के बाद बोर्ड द्वारा ‘Correction Window’ (सुधार करने का समय) खोला जाता है, तब आप अपनी गलती सुधार सकते हैं।
Q5. क्या रिन्यूअल (Renewal) छात्रों को भी नया रजिस्ट्रेशन करना होगा?
नहीं, जो छात्र पिछली कक्षा में स्कॉलरशिप ले चुके हैं, उन्हें अपने पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से ही लॉगिन करके फॉर्म रिन्यू करना होता है।
Q6. क्या मोबाइल से फॉर्म भर सकते हैं?
हां, बिल्कुल मोबाइल से आसानी से भर सकते हैं
Q7. OTR क्या होता है?
OTR यानी One Time Registration, जो एक बार करना होता है।
निष्कर्ष
UP Scholarship 2026 ऑनलाइन फॉर्म भरना अब बेहद आसान हो गया है। आप अपने मोबाइल फोन से ही बिना किसी समस्या के घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करते समय सभी जानकारी और दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता और आय प्रमाण पत्र) ध्यान से जांच लें ताकि आपका फॉर्म रिजेक्ट न हो। अगर आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना आवेदन पूरा करें।




