https://adstxtmanager.com

Meesho Product Return Kaise Kare 2026 – Refund और Replace Process हिंदी में

Meesho Product Return Kaise Kare 2026 – Refund और Replace Process हिंदी में

Online shopping करते समय कई बार ऐसा हो जाता है कि product उम्मीद के अनुसार नहीं निकलता। कभी गलत item आ जाता है, कभी size issue होता है तो कभी product damaged निकलता है। ऐसे में लोग सोचते हैं कि अब return कैसे करें और refund मिलेगा या नहीं। Meesho Product Return Kaise Kare 2026

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। Meesho में return और refund process काफी आसान है। इस article में हम आसान भाषा में पूरा process समझेंगे ताकि आप बिना किसी confusion के return request डाल सकें।

Related Articles – Meesho पर सबसे ज्यादा बिकने वाला product list 2026

किन कारणों से Product Return किया जा सकता है?

अगर आपको नीचे दी गई किसी भी तरह की समस्या हुई है, तो आप return request डाल सकते हैं:

  • Wrong Product मिला हो
  • Product टूटा या damaged हो
  • Size गलत हो
  • Product photo से अलग हो
  • Item missing हो
  • Quality उम्मीद से खराब हो

Meesho Return Process Quick Details

FeatureDetails
Return Window7 Days
Refund Time3–7 Working Days
COD RefundUPI / Bank Account
Replace Optionकुछ Products पर Available
Return Chargesज्यादातर मामलों में Free

Meesho के ट्रेडिंग product कैसे देखे हर रोज।

Meesho Product Return Kaise Kare 2026

नीचे दिए गए steps follow करके आप return request डाल सकते हैं।

Step 1: Meesho App Open करें

सबसे पहले Meesho App खोलें और अपने account में login करें।

Official Website:
https://www.meesho.com

Step 2: Orders Section में जाएं

अब नीचे दिखाई दे रहे “Orders” option पर क्लिक करें।

Step 3: वह Product Select करें

जिस product को वापस करना है, उसे open करें।

Step 4: Return या Replace Option चुनें

अब आपको “Return” या “Replace” का option दिखाई देगा। उसी पर क्लिक करें।

Step 5: सही Reason चुनें

अब return का कारण select करें जैसे:

  • Wrong item received
  • Damaged product
  • Size issue
  • Poor quality

Step 6: Photos Upload करके Request Submit करें

जरूरत पड़ने पर product की clear photos upload करें और request submit कर दें। इसके बाद आपकी request review में चली जाएगी।

ये भी जाने – Meesho पर सबसे ज्यादा बिकने वाले product।

Meesho Return Pickup कैसे होता है?

Request approve होने के बाद delivery partner आपके address से product pickup करता है।

Pickup के समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • Product original packaging में होना चाहिए
  • Tags और accessories साथ होने चाहिए
  • Product ज्यादा इस्तेमाल किया हुआ नहीं होना चाहिए जरूरी Tip

Return request डालने से पहले product की photos और unboxing video संभालकर रखें। कई बार यही proof refund approve करवाने में मदद करता है।

Meesho Refund कितने दिन में मिलता है?

आमतौर पर refund 3 से 7 working days के अंदर भेज दिया जाता है। अगर आपने online payment किया था, तो पैसा उसी payment method में वापस आता है। वहीं COD orders का refund ज्यादातर UPI या bank account में मिलता है।

Refund Status कैसे Check करें?

Refund status देखने के लिए:

  1. Meesho App खोलें
  2. Orders section में जाएं
  3. Returned Order select करें
  4. वहां आपको Refund Status दिखाई देगा Meesho Replace Option कैसे काम करता है?

कुछ products पर replacement option भी मिलता है। इसमें पुराना product pickup होने के बाद नया product भेज दिया जाता है।अगर आपको वही product दोबारा चाहिए, तो replacement बेहतर option हो सकता है।

Meesho Return Policy 2026

अगर आप यह सोच रहे हैं कि Meesho Product Return Kaise Kare, तो उससे पहले Meesho की return policy जानना बहुत ज़रूरी है। लेकिन सामान्यतः:

  • 7 Days Return Policy मिलती है
  • कुछ products non-returnable होते हैं
  • Personal care items return eligible नहीं होते
  • Hygiene और innerwear products कई बार return नहीं किए जा सकते

इसलिए order करने से पहले return policy जरूर check करें।

Return Request Reject क्यों हो जाती है?

कई बार लोग Meesho Product Return Kaise Kare का तरीका तो सही फॉलो करते हैं, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो जाती है। इसके पीछे कुछ सामान्य कारण होते हैं:

  • Return period खत्म हो जाना
  • Product इस्तेमाल किया हुआ होना
  • Original packaging ना होना
  • गलत reason select करना
  • Customer द्वारा damage होना Meesho Customer Support से Contact कैसे करें?

Related Articles – महिलाओं के लिए घर बैठे काम

अगर return, pickup या refund में कोई दिक्कत आती है, तो आप Meesho Help Center की मदद ले सकते हैं।

Help Center:
https://www.meesho.com/support

FAQ

Q1. क्या Meesho में return free होता है?

हाँ, ज्यादातर products पर free return Q1. क्या Meesho में return free होता है?

Q2. Refund कितने दिन में मिलता है?

आमतौर पर 3–7 working days के अंदर refund मिल जाता है।

Q3. क्या COD order return किया जा सकता है?

हाँ, COD orders भी return किए जा सकते हैं।

Q4. क्या हर product return किया जा सकता है?

नहीं, कुछ products non-returnable category में आते हैं।

Q5. Pickup miss हो जाए तो क्या करें?

आप Orders section में जाकर pickup दोबारा reschedule कर सकते हैं।

Q6. Refund failed हो जाए तो क्या करें?

ऐसी स्थिति में Meesho Customer Support से contact करें।

निष्कर्ष

उम्मीद है अब आपको Meesho Product Return Kaise Kare और इसका रिफंड प्रोसेस अच्छे से समझ आ गया होगा। अगर आपके पास गलत, damaged या low quality product पहुंचता है, तो सही तरीके से return request डालकर refund या replacement लिया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि request समय पर submit करें और product original condition में हो।

उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी।

Related Articles – Meesho से घर बैठे पैसे कैसे कमाएं

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM): ₹3000 हर महीने का सच | पूरी जानकारी 2026

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना 2026

आज के समय में सोशल मीडिया पर कई सरकारी योजनाओं को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि:

“प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में हर महीने ₹3000 सीधे खाते में मिलते हैं”

लेकिन क्या यह पूरी तरह सच है? इस लेख में हम आपको इस योजना की सच्चाई और पूरी जानकारी सरल भाषा में बताएंगे।

5 लाख तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड मोबाइल से बनाए।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) क्या है?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM) भारत सरकार की एक पेंशन योजना है जो असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू की गई है। इसमें शामिल लोग: मजदूर, रिक्शा चालक, दुकानदारघरेलू कामगार
उद्देश्य: बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना

क्या सच में ₹3000 हर महीने मिलते हैं?

हाँ, लेकिन शर्तों के साथ

1.₹3000 प्रति माह पेंशन मिलती है
2.यह लाभ 60 साल की उम्र के बाद मिलता है
3.यह कोई तुरंत मिलने वाली योजना नहीं है
मतलब:
यह एक retirement pension scheme है, न कि फ्री पैसे देने वाली स्कीम

PM-SYM योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)

अगर आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास नीचे दिए गए ज़रूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  2. बचत बैंक खाता (Savings Bank Account) या जनधन खाता
  3. IFSC कोड
  4. मोबाइल नंबर

नोट: आवेदन करते समय बैंक पासबुक और आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है ताकि आपकी E-KYC प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके।

योजना कैसे काम करती है?

इस योजना में:

  • आपको हर महीने ₹55 से ₹200 तक जमा करना होता है
  • राशि आपकी उम्र पर निर्भर करती है
  • सरकार भी उतना ही योगदान देती है

60 साल के बाद:
₹3000 प्रति माह पेंशन मिलती है

पात्रता (Eligibility)

इस योजना का लाभ लेने के लिए:

  • उम्र: 18 से 40 वर्ष
  • आय: ₹15,000 से कम
  • EPFO/ESIC सदस्य नहीं होना चाहिए
  • Income Tax payer नहीं होना चाहिए

2026 कि सभी सरकारी योजनाओंकी लिस्ट देखें।

आवेदन कैसे करें?
आप इस योजना में आसानी से आवेदन कर सकते हैं:

  • नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जाएं
  • आधार कार्ड और बैंक खाता लेकर जाएं।

वही परआपको सारी जानकारी मिल जाएगी साथ ही आवेदन भी कर सकते है।

योजना से बाहर निकलने पर क्या होगा? (Exit/Withdrawal Rules)

यदि कोई लाभार्थी इस योजना को बीच में छोड़ना चाहता है, तो उसके लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं:

  • यदि आप 10 साल से पहले योजना छोड़ते हैं, तो केवल आपका जमा किया हुआ पैसा बैंक ब्याज के साथ वापस मिलेगा।
  • यदि आप 10 साल बाद लेकिन 60 वर्ष से पहले योजना छोड़ते हैं, तो आपको जमा राशि के साथ उस पर मिला पूरा ब्याज मिलेगा।
  • यदि लाभार्थी की 60 वर्ष से पहले मृत्यु हो जाती है, तो उनके पति/पत्नी (Spouse) योजना को जारी रख सकते हैं या जमा राशि वापस ले सकते हैं।

वायरल दावे की सच्चाई

सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है:
“₹3000 हर महीने अभी मिलेंगे”

यह भ्रामक है क्योंकि:
  • पैसा तुरंत नहीं मिलता
  • यह पेंशन योजना है
  • पहले लंबे समय तक निवेश करना होता है

योजना के फायदे

1.बुढ़ापे में नियमित आय
2.सरकार का बराबर योगदान
3.कम निवेश में पेंशन
4.सुरक्षित और सरकारी योजना

ध्यान देने वाली बातें

  • लंबी अवधि तक निवेश करना जरूरी
  • 60 साल से पहले लाभ नहीं
  • बीच में छोड़ने पर पूरा फायदा नहीं मिलता

निष्कर्ष (Conclusion)

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एक अच्छी और सुरक्षित पेंशन योजना है, लेकिन:इसे “फ्री ₹3000 स्कीम” समझना गलत है सही जानकारी लेकर ही इसमें जुड़ें, सोशल मीडिया के भ्रामक दावों से बचें ।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और कामगारों के लिए एक बेहतरीन और सुरक्षित सामाजिक सुरक्षा योजना है। यद्यपि सोशल मीडिया पर इसे तुरंत मिलने वाला फ्री पैसा बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि यह 60 साल की उम्र के बाद मिलने वाली एक पेंशन स्कीम है। यदि आप भी अपने भविष्य और बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो बिना किसी भ्रामक खबर के झांसे में आए आधिकारिक तरीके से इसमें आवेदन ज़रूर करें।

फ्री में सोलर पैनल लगवाए बिजली के बिल से छुटकारा पाएं।

FAQ

Q1. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना क्या है?

यह एक सरकारी पेंशन योजना है जो असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 60 साल के बाद ₹3000 प्रति माह देती है।

Q2. क्या ₹3000 तुरंत मिलते हैं?

नहीं , यह पेंशन 60 साल की उम्र के बाद ही मिलती है।

Q3. कितना पैसा जमा करना होता है?

₹55 से ₹200 प्रति माह (उम्र के अनुसार)

Q4. क्या सरकार भी पैसा देती है?

हाँ , सरकार भी बराबर योगदान करती है।

Q5. क्या यह योजना सुरक्षित है?

हाँ ,यह भारत सरकार की आधिकारिक योजना है।

अगर आप सरकारी योजनाओं और online earning से जुड़ी नई जानकारी चाहते हैं, तो हमारे बाकी articles भी जरूर पढ़ें ।

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें या हटाएं 2026: मोबाइल से ऑनलाइन अपडेट करने का सबसे आसान तरीका

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें या हटाएं 2026 – अगर आपके परिवार में नया सदस्य जुड़ा है, जैसे बच्चे का जन्म या शादी, तो आपको राशन कार्ड में उसका नाम जोड़ना पड़ सकता है। वहीं किसी सदस्य की मृत्यु, शादी के बाद अलग परिवार बनने या अन्य कारणों से नाम हटाने की जरूरत भी पड़ सकती है।

अगर आपका भी राशन कार्ड रिजेक्ट हो चुका है तो ये पोस्ट आपकी सहायता कर सकती है। (यहाँ पढ़ें)

अब सरकार ने यह प्रक्रिया काफी आसान कर दी है। आप घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन राशन कार्ड में नाम जोड़ या हटा सकते हैं।

राशन कार्ड अपडेट करने की जरूरी वेबसाइट

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड पोर्टल:
[UP Food and Civil Supplies Portal]

पूरे भारत के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल:
[NFSA Official Website]

किन परिस्थितियों में राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें या हटाएं?

स्थितिक्या करना होगा
बच्चे का जन्मनया नाम जोड़ना
शादीसदस्य जोड़ना
मृत्युनाम हटाना
अलग परिवार बननासदस्य हटाना

राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें: जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

कामजरूरी दस्तावेज
नया नाम जोड़नाआधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र
शादी के बाद नाम जोड़नाविवाह प्रमाण पत्र
नाम हटानामृत्यु प्रमाण पत्र / घोषणा पत्र
पता बदलनानिवास प्रमाण पत्र

मोबाइल से राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें

अगर आप सोच रहे हैं कि राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1:

अपने मोबाइल में राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

उत्तर प्रदेश के लिए:
[UP Ration Card Website]

Step 2:

“Ration Card Correction”, “Add Member” या “Modify Card” विकल्प चुनें।

Step 3:

मोबाइल नंबर से Login या Registration करें।

Step 4:

नए सदस्य की जानकारी ध्यान से भरें।

Step 5:

जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

Step 6:

फॉर्म Submit करें और आवेदन रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

Ration Card Me Naam Kaise Jode 2026

Related Articles – नया राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं

यदि आपके पास ऑनलाइन सुविधा नहीं है, तो आप नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर जान सकते हैं कि ऑफलाइन प्रक्रिया से राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (Offline Process)

यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या ऑनलाइन पोर्टल पर सर्वर की समस्या आ रही है, तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं:

  1. फॉर्म प्राप्त करें: अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Office), तहसील या जन सेवा केंद्र (CSC Center) जाएं और “राशन कार्ड संशोधन फॉर्म” (Form-B) प्राप्त करें।
  2. जानकारी भरें: फॉर्म में राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम और जिस नए सदस्य का नाम जोड़ना या हटाना है, उसकी सही जानकारी भरें।
  3. दस्तावेज संलग्न करें: नए सदस्य का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या विवाह प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
  4. फॉर्म जमा करें: भरे हुए फॉर्म को संबंधित अधिकारी या CSC सेंटर में जमा करें और वहां से पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) प्राप्त करें।
  5. सत्यापन (Verification): खाद्य निरीक्षक (Food Inspector) द्वारा आपके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके 15 से 30 दिनों के भीतर नाम अपडेट हो जाएगा।

विभिन्न राज्यों के आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल

भारत के अलग-अलग राज्यों के लिए राशन कार्ड में नाम अपडेट करने की ऑनलाइन प्रक्रिया उनके राज्य स्तरीय पोर्टलों पर उपलब्ध है:

  • उत्तर प्रदेश: fcs.up.gov.in पर जाकर राशन कार्ड संशोधन विकल्प चुनें।
  • बिहार: epds.bihar.gov.in (RCMS Portal) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें।
  • राजस्थान: food.raj.nic.in पोर्टल पर राशन कार्ड सर्विसेज का उपयोग करें।
  • मध्य प्रदेश: rationmitra.mp.gov.in पर समग्र आईडी के जरिए नाम अपडेट करें।
  • महाराष्ट्र: mahafood.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  • दिल्ली: nfs.delhi.gov.in पर e-Ration Card सर्विस के तहत संशोधन करें ।

राशन कार्ड से नाम कैसे हटाएं?

  • “Delete Member” या “Remove Name” विकल्प चुनें
  • हटाए जाने वाले सदस्य का नाम चुनें
  • कारण दर्ज करें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  • आवेदन Submit करें

आवेदन अपडेट होने में कितना समय लगता है?

प्रक्रियाअनुमानित समय
आवेदन जांच7–15 दिन
अपडेट पूरा होने में15–30 दिन

जरूरी बातें ध्यान रखें

  • सही जानकारी भरें
  • साफ और सही दस्तावेज अपलोड करें
  • मोबाइल नंबर चालू रखें
  • गलत जानकारी देने पर आवेदन Reject हो सकता है
  • आवेदन रसीद सुरक्षित रखें

राशन कार्ड स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?

आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आप अपने मोबाइल से स्टेटस भी चेक कर सकते हैं:

  1. खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “आवेदन की स्थिति (Application Status)” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना राशन कार्ड नंबर या रेफरेंस नंबर (Application Reference Number) दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर आपको आवेदन का करंट स्टेटस दिख जाएगा कि नाम जुड़ा है या प्रक्रिया में है।

राशन कार्ड अपडेट कराने के फायदे

  • परिवार की सही जानकारी दर्ज रहती है
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होती है
  • राशन वितरण में समस्या नहीं होती
  • परिवार के नए सदस्य का नाम जुड़ जाता है

Related Articles – अपने राशन कार्ड का स्टेटस कैसे देख सकते है मोबाइल से।

इस प्रकार आप घर बैठे जान सकते हैं कि राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें और अपने परिवार के सदस्यों का नाम अपडेट कर सकते हैं।

FAQ

क्या मोबाइल से राशन कार्ड में नाम जोड़ सकते हैं?

हाँ, आप मोबाइल से ऑनलाइन नाम जोड़ सकते हैं।

राशन कार्ड में नाम जोड़ने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर 15–30 दिन का समय लग सकता है।

क्या राशन कार्ड से नाम हटाना जरूरी होता है?

हाँ, सही रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए जरूरी होता है।

क्या बिना दस्तावेज के नाम जोड़ सकते हैं?

नहीं, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक होता है।

क्या यह प्रक्रिया फ्री होती है?

अधिकतर राज्यों में यह प्रक्रिया निशुल्क या बहुत कम शुल्क में होती है।

आवेदन रिजेक्ट (Reject) होने पर क्या करें?

यदि आपका आवेदन किसी कारणवश निरस्त हो जाता है, तो बिल्कुल परेशान न हों:

  • सबसे पहले रिजेक्ट होने का कारण (Reason) चेक करें।
  • यदि दस्तावेज अस्पष्ट (unclear) थे, तो साफ और सही साइज़ में फोटो दोबारा अपलोड करें।
  • अगर ऑनलाइन पोर्टल काम नहीं कर रहा है, तो आप अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग (Food Supply Office) या CSC केंद्र पर जाकर ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर और शिकायत केंद्र (Helpline & Support)

अगर राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने के आवेदन के 30 दिन बाद भी कोई अपडेट नहीं मिलता है, तो आप अपने राज्य के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पोर्टल (NFSA): 1967 (टोल-फ्री)
  • उत्तर प्रदेश हेल्पलाइन: 1800 180 0150
  • बिहार हेल्पलाइन: 1800 345 6194
  • राजस्थान हेल्पलाइन: 1800 180 6127
  • मध्य प्रदेश हेल्पलाइन: 181

यदि आपको यह समझने में समस्या आ रही है कि राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें, तो आप अपने राज्य के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख के माध्यम से आपको समझ आ गया होगा कि राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़ें और ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की सही प्रक्रिया क्या है।

राशन कार्ड में नाम जोड़ना या हटाना अब पहले से काफी आसान हो गया है। आप मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करके अपने परिवार की जानकारी अपडेट कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना परेशानी के प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles – मोबाइल से राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें।

2026 में Meesho Trending Products Daily कैसे Find करें – Viral Winning Products ढूंढने का आसान तरीका

2026 में Meesho Trending Products Daily

आज के समय में Meesho भारत की सबसे लोकप्रिय online shopping और reselling platforms में से एक बन चुका है। यहां हर दिन Meesho Trending Products , viral और winning products आते रहते हैं।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि Meesho पर रोज़ कौन-से products trend कर रहे हैं, तो यह article आपके लिए बेहद useful होने वाला है। सही trending product चुनकर आप reselling और online earning दोनों में अच्छी growth पा सकते हैं।

आज लाखों लोग Meesho से घर बैठे online earning कर रहे हैं, लेकिन success उन्हीं लोगों को मिलती है जो सही समय पर सही products चुनते हैं। इसलिए अगर आप भी sales और profit बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको daily trending products find करना आना चाहिए।

इस article में हम जानेंगे कि 2026 में Meesho पर रोज़ trending products कैसे find करें, कौन-सी categories सबसे ज्यादा viral चल रही हैं और winning products पहचानने का सबसे आसान तरीका क्या है।

1. Meesho App का Trending Section Daily Check करें

अगर आप Meesho Trending Products की तलाश में हैं, तो Meesho app के homepage पर “Trending”, “Popular” और “Best Seller” sections रोज़ check करें। यहां वही products दिखाए जाते हैं जिनकी demand सबसे ज्यादा होती है।

अगर आप रोज़ इन sections को check करेंगे, तो आपको जल्दी पता चल जाएगा कि कौन-से products तेजी से बिक रहे हैं।

क्या Check करें?

  • Best Seller Products
  • Most Ordered Items
  • Trending Categories
  • New Arrivals
  • Customer Ratings

कई successful resellers daily सिर्फ इसी section से winning products ढूंढते हैं।

2. Instagram Reels और YouTube Shorts Follow करें

आजकल कई products social media की वजह से viral होते हैं। खासकर Instagram Reels और YouTube Shorts पर दिखने वाले products बहुत जल्दी trend बन जाते हैं।

आप search कर सकते हैं:

  • Meesho Viral Products
  • Trending Products 2026
  • Viral Gadgets India
  • Useful Home Products
  • Amazon Viral Finds

इसके बाद वही products Meesho पर search करें। कई बार social media पर viral होने के बाद products की sales अचानक बढ़ जाती है।

3. Low Price Products ज्यादा बिकते हैं

अधिकांश Meesho Trending Products ₹99 से ₹499 की रेंज में होते हैं क्योंकि यह बजट-फ्रेंडली श्रेणी ग्राहकों को जल्दी आकर्षित करती है।

Low investment products जल्दी sell होते हैं और reselling के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं।

2026 में सबसे ज्यादा Trending Categories

CategoryTrending Products
KitchenChopper, Mini Blender, Oil Dispenser
FashionOversized T-Shirts, Kurti Sets, Hoodies
BeautyFace Massager, Makeup Kit, Nail Art Kit
Mobile AccessoriesNeckband, Phone Stand, Ring Light
Home DecorLED Lights, Wall Stickers, Mini Plants
GadgetsMini Fan, Smart Lamp, Bluetooth Speaker

Low price और high demand वाले products को कई लोग “Winning Products” भी कहते हैं क्योंकि ये जल्दी sell हो जाते हैं।

4. Product Reviews और Orders जरूर देखें

जिस product पर:

  • ज्यादा orders हों
  • अच्छी ratings हों
  • positive reviews हों

वह product future में भी trending रहने की संभावना रखता है।

Reviews देखकर product quality का भी अंदाजा लग जाता है और fake products से बचने में मदद मिलती है।

Trending Product पहचानने के Signs

संकेतमतलब
High OrdersProduct की demand ज्यादा है
Good RatingsCustomer satisfaction अच्छा है
Viral VideosSocial media पर trend चल रहा है
Low Priceज्यादा लोग खरीद सकते हैं
Positive ReviewsProduct trustworthy है

5. Seasonal Products पर Focus करें

हर season में अलग-अलग products trend करते हैं। अगर आप सही season में सही product बेचते हैं, तो sales बढ़ने के chances ज्यादा हो जाते हैं।

Season Wise Trending Products

SeasonTrending Products
SummerWater Bottles, Mini Fans, Sunglasses
WinterHoodies, Jackets, Room Heaters
Festival SeasonDecorative Lights, Gifts, Diyas
Wedding SeasonSarees, Jewellery, Makeup Items

Festival और wedding season में products बहुत तेजी से viral होते हैं, इसलिए इन categories पर खास ध्यान दें।

6. Successful Resellers को Observe करें

जो sellers ज्यादा products बेच रहे हैं, उनके social media pages, catalogs और product lists देखें। इससे आपको trending products का idea मिल जाता है।

कई resellers रोज़ नए viral और winning products upload करते हैं। आप उनके product selection और pricing strategy से भी सीख सकते हैं।

7. Google Trends का इस्तेमाल करें

Google Trends की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि लोग internet पर क्या search कर रहे हैं।

अगर किसी product की searches तेजी से बढ़ रही हैं, तो उसके trending होने के chances भी ज्यादा होते हैं।

Related Articles – Packing work from home real or fake

Daily Trending Products Find करने के Best Sources

Platformक्या Check करें
Meesho AppTrending & Best Seller Section
Instagram ReelsViral Product Videos
YouTube ShortsProduct Reviews & Trends
Google TrendsSearch Popularity
Telegram ChannelsViral Product Updates

8. Daily Research करना सबसे जरूरी है

Trending products हर दिन बदलते रहते हैं। इसलिए आपको रोज़ थोड़ा समय research में देना चाहिए। नए और वायरल Meesho Trending Products हर दिन बदलते रहते हैं, इसलिए आपको रोज़ 15-20 मिनट रिसर्च में ज़रूर लगाने चाहिए।

Daily क्या करें?

  • Meesho homepage check करें
  • Instagram Reels देखें
  • YouTube Shorts explore करें
  • नई categories search करें
  • Best seller products analyze करें
  • Customer reviews पढ़ें

Consistency से आपको जल्दी winning products मिल जाते हैं और sales बढ़ने लगती है।

अगर आप Meesho reselling के बारे में और जानना चाहते हैं, तो ये posts भी पढ़ सकते हैं:


FAQs

Meesho पर सबसे ज्यादा कौन-से products बिकते हैं?

Kitchen gadgets, fashion items, beauty products और mobile accessories सबसे ज्यादा बिकते हैं।

क्या Meesho Trending Products रोज़ बदलते हैं?

हाँ, social media trends, customer demand और season के हिसाब से products बदलते रहते हैं।f

Trending products find करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

Instagram Reels, Meesho Best Seller section और Google Trends check करना सबसे आसान तरीका माना जाता है।

Winning Product क्या होता है?

ऐसा product जिसकी demand ज्यादा हो, reviews अच्छे हों और जो तेजी से sell हो रहा हो, उसे winning product कहा जाता है।

निष्कर्ष

2026 में Meesho trending products find करना मुश्किल नहीं है। अगर आप daily research करते हैं, social media trends follow करते हैं और customer demand को समझते हैं, तो आप आसानी से viral और winning products ढूंढ सकते हैं।

अगर आप Meesho reselling में जल्दी grow करना चाहते हैं, तो daily trending products पर नजर रखना शुरू करें। सही समय पर सही product चुनना ही online selling में success की सबसे बड़ी key है।

ऐसी ही नई Meesho reselling tips, online earning ideas और viral product updates के लिए हमारे blog को follow जरूर करें।

राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है 2026: कारण और आसान समाधान (सटीक तरीका)

राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें

राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है 2026 – अगर आपने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आपका फॉर्म Rejected (अस्वीकृत) हो गया है, तो आपको घबराने या परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। राशन कार्ड रिजेक्ट होना एक आम बात है और यह समस्या अक्सर फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करने, अधूरे दस्तावेज अपलोड करने या पात्रता के नियमों का पालन न करने की वजह से आती है।

अच्छी बात यह है कि रिजेक्ट हुए आवेदन को आसानी से सुधारा जा सकता है और दोबारा अप्लाई करके नया राशन कार्ड प्राप्त किया जा सकता है। इस गाइड में हम आपको राशन कार्ड रिजेक्ट होने के मुख्य कारणों, उनके सटीक समाधान, ऑनलाइन व ऑफलाइन दोबारा आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया और ध्यान रखने योग्य बातें विस्तार से बताएंगे।

अगर आप अपने आवेदन की स्थिति जांचना चाहते हैं, तो हमारी यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें:

राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें 2026: मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देखें

कैसे पता करें कि आपका राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है?

अगर आप जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन आवेदन के बाद राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है, तो सबसे पहले आपको अपने आवेदन की स्थिति (Status) जांचनी होगी।

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है? इसके पीछे मुख्य रूप से 6 बड़े कारण होते हैं:

फॉर्म भरते समय छोटी सी लापरवाही भी आवेदन निरस्त होने की वजह बन सकती है। नीचे दिए गए टेबल और विवरण में रिजेक्ट होने के प्रमुख कारण दिए गए हैं:

रिजेक्शन का कारणविवरण / वजह
गलत या अधूरी जानकारीनाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पता या बैंक डिटेल में स्पेलिंग मिस्टेक होना।
जरूरी दस्तावेज न होनाआधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र या निवास प्रमाण पत्र अपलोड न करना।
अस्पष्ट/धुंधले दस्तावेजकम रिज़ॉल्यूशन या धुंधली फोटो/पीडीएफ अपलोड करना जिसे अधिकारी पढ़ न सकें।
डुप्लीकेट आवेदन (Duplicate Entry)परिवार के किसी सदस्य का नाम पहले से किसी अन्य राशन कार्ड में दर्ज होना।
पात्रता (Eligibility) पूरी न होनासरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा (Income Limit) से अधिक आय होना।
ई-केवाईसी (e-KYC) न होनापरिवार के सदस्यों के आधार कार्ड का अपडेट न होना या बायोमेट्रिक मिसमैच होना।

कारणों का विस्तार से विश्लेषण:

  • आधार कार्ड से डेटा मिसमैच: अगर आपके आवेदन में लिखा गया नाम और आपके आधार कार्ड में दर्ज नाम की स्पेलिंग में थोड़ा सा भी अंतर है, तो सिस्टम ऑटोमैटिक आवेदन रिजेक्ट कर देता है।
  • आय सीमा से अधिक आय: गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या अंत्योदय राशन कार्ड के लिए सरकार ने एक निश्चित वार्षिक आय तय की है। यदि आपका आय प्रमाण पत्र उस सीमा से अधिक का है, तो फॉर्म निरस्त हो जाता है।
  • चार पहिया वाहन या पक्का मकान: कई राज्यों में पात्रता नियमों के अनुसार यदि आवेदक के पास चार पहिया वाहन, सरकारी नौकरी या निश्चित वर्ग फ़ीट से बड़ा पक्का मकान है, तो वे पात्र नहीं माने जाते।

अक्सर लोग पूछते हैं कि राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है? इसका सबसे मुख्य कारण आवेदन पत्र और आधार कार्ड में नाम या जन्मतिथि की स्पेलिंग का मेल न खाना होता है।

राशन कार्ड रिजेक्शन का समाधान (Problem & Solution Guide)

यह जानने के बाद कि राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है, अब आपको इसके समाधान पर ध्यान देना चाहिए ताकि दोबारा आवेदन खारिज न हो।

समस्या (Problem)समाधान (Solution)
गलत जानकारी दर्ज होनासही आईडी प्रूफ के अनुसार जानकारी सुधारकर दोबारा आवेदन (Re-apply) करें।
दस्तावेज missing या unclear100-200 KB की clear PDF/Image फॉर्मेट में दस्तावेज दोबारा अपलोड करें।
डुप्लीकेट कार्ड / नाम दर्ज होनापुराने राशन कार्ड से सदस्य का नाम हटवाएं (Surrender/Deletion), फिर नया अप्लाई करें।
पात्रता (Ineligible) समस्याअपनी सही कैटेगरी (APL/BPL/AAY) का चयन करें और सही आय प्रमाण पत्र लगाएं।

दोबारा राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

यह समझने के बाद कि राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है, अब अगला कदम सही तरीके से दोबारा आवेदन (Re-apply) करना है।

रिजेक्ट होने के बाद आप दो तरीकों से दोबारा आवेदन कर सकते हैं: ऑनलाइन portal के माध्यम से और जन सेवा केंद्र (CSC) या खाद्य विभाग कार्यालय (Offline) के माध्यम से।

Step 1: राज्य पोर्टल पर जाएं: अपने राज्य के आधिकारिक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति पोर्टल पर जाएं (जैसे उत्तर प्रदेश के लिए UP Food Portal या अपने संबंधित राज्य का पोर्टल)।

Step 2: New Application / Correction विकल्प चुनें: वेबसाइट पर “नवीन राशन कार्ड आवेदन” या “संशोधन/पुनः आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: सही फॉर्म भरें: आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां (नाम, पता, आधार संख्या, मोबाइल नंबर) ध्यानपूर्वक भरें।

Step 4: नए और स्पष्ट दस्तावेज अपलोड करें: सभी मांगे गए जरूरी पेपर्स (Scan Copy) को निर्धारित साइज में अपलोड करें।

Step 5: फाइनल सबमिट करें: फॉर्म को री-चेक (Preview) करने के बाद Submit करें और प्राप्त Application Reference Number / Ack Reference की रसीद को सुरक्षित डाउनलोड कर लें।

ऑफलाइन दोबारा आवेदन करने का तरीका (Offline Process):

यदि आपको ऑनलाइन आवेदन में परेशानी आ रही है:

  1. अपने ब्लॉक, तहसील या खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (Supply Office) के कार्यालय में जाएं।
  2. वहां से “राशन कार्ड पुनः आवेदन/सुधार फॉर्म” प्राप्त करें।
  3. फॉर्म में सही जानकारी भरें और साथ में सभी सत्यापित (Self-Attested) दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करें।
  4. संबंधित अधिकारी (ARO/Supply Inspector) के पास जमा करके पावती (Acknowledgment Receipt) जरूर लें।

दोबारा आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents Checklist)

आवेदन करने से पहले इन सभी दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी तैयार रखें:

  • मुखिया और सभी सदस्यों का आधार कार्ड (अनिवार्य – मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए)
  • नवीनतम निवास प्रमाण पत्र (बिजली का बिल, पानी का बिल, या निवास प्रमाण पत्र)
  • आय प्रमाण पत्र (हाल ही में जारी किया गया – 3 साल से पुराना न हो)
  • बैंक पासबुक की कॉपी (परिवार की महिला मुखिया के नाम से)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (परिवार की महिला मुखिया की फोटो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
दस्तावेजजरूरी
आधार कार्ड✅
निवास प्रमाण✅
पहचान पत्र✅
फोटो✅

रिजेक्ट के बाद कितना समय लगता है? (Timeline & Processing Time)

प्रक्रिया का चरणसंभावित समय
दोबारा आवेदन सबमिट करनातुरंत (Instant)
दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)7 से 10 कार्य दिवस
फील्ड वेरिफिकेशन (Inquiry by Inspector)10 से 15 दिन
अंतिम मंज़ूरी और कार्ड जनरेशनकुल 15 से 30 दिन

दोबारा रिजेक्शन से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

अगर आप चाहते हैं कि आपका आवेदन इस बार 100% स्वीकृत (Approve) हो जाए, तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  1. हमेशा सही स्पेलिंग लिखें: आधार कार्ड में जैसा नाम और पता लिखा है, ठीक वैसा ही फॉर्म में टाइप करें।
  2. दस्तावेजों का साइज और क्वालिटी: फाइलों को बहुत ज्यादा कंप्रेस न करें जिससे वे धुंधली हो जाएं।
  3. चालू मोबाइल नंबर दें: फॉर्म में वही मोबाइल नंबर दर्ज करें जो एक्टिव हो, ताकि OTP और SMS अपडेट मिल सकें।
  4. पुराने कार्ड से नाम कटवाएं: अगर आपका नाम शादी या स्थान परिवर्तन के कारण पुराने राशन कार्ड में है, तो पहले वहां से नाम हटवाने की रसीद प्राप्त करें।

FAQ

1.ऑनलाइन आवेदन करने के बाद राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है?

दस्तावेज धुंधले अपलोड करने, ई-केवाईसी (e-KYC) न होने या पात्रता से अधिक आय होने पर ऑनलाइन राशन कार्ड रिजेक्ट हो जाता है।

2. क्या दोबारा आवेदन कर सकते हैं?

जी हां, आप अपनी गलतियों को सुधारकर तुरंत सही दस्तावेजों के साथ दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

3.क्या रिजेक्ट होने पर पैसे वापस मिलते हैं?

नहीं, राशन कार्ड आवेदन शुल्क (जो कि बहुत ही मामूली ₹20 से ₹50 होता है) नॉन-रिफंडेबल होता है।

4.कितनी बार आवेदन कर सकते हैं?

जब तक आपका आवेदन सही तरीके से स्वीकृत (Approve) नहीं हो जाता, तब तक आप सुधार करके दोबारा आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, बार-बार गलत जानकारी के साथ अप्लाई न करें।

5.क्या CSC से सुधार कर सकते हैं?

हां, आप अपने नजदीकी CSC केंद्र या ई-मित्र पर जाकर अपने रिजेक्टेड एप्लीकेशन में सुधार करवाकर री-सबमिट करवा सकते हैं।

6. राशन कार्ड रिजेक्ट होने पर कहां शिकायत करें?

यदि आपके सभी दस्तावेज सही हैं फिर भी आवेदन रिजेक्ट हो गया है, तो आप अपने राज्य के खाद्य विभाग के टोल-फ्री नंबर (उदा. 1967 या 1800-180-0150) पर संपर्क कर सकते हैं या जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने विस्तार से समझा कि राशन कार्ड रिजेक्ट क्यों होता है और इसे सुधारने की पूरी प्रक्रिया क्या है। राशन कार्ड रिजेक्ट होना एक प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप अपने फॉर्म में हुई गलती को पहचानकर, सही और स्पष्ट दस्तावेजों के साथ दोबारा आवेदन करते हैं, तो आपका राशन कार्ड 15 से 30 दिनों के भीतर आसानी से बनकर तैयार हो जाएगा।

सरकारी योजनाओं, राशन वितरण और अन्य सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आज ही अपने आवेदन में सुधार करें और आधिकारिक पोर्टल से स्थिति चेक करते रहें।

इसे भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 2026 – पूरी जानकारी